पहला प्यार और जिंदगी में मिला पहला मौका इंसान कभी नहीं भूलता है। कीर्ति कुल्हारी ने एक्टिंग की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘खिचड़ी’ से की थी। अब 13 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल ‘खिचड़ी 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमें कृति कुल्हारी पंजाबी कुड़ी परमिंदर की भूमिका में नजर आएंगी। कृति कुल्हारी कहती हैं, ‘खिचड़ी 2’ से जुड़ना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। यह फिल्म पहले से भी ज्यादा मनोरंजक, स्वादिष्ट और मसालेदार होगी।
धारावाहिक ‘खिचड़ी’ का प्रसारण 10 सितंबर 2002 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ और ये सीरिलय 14 अप्रैल 2018 तक चला। इस सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए इसके निर्माता जे डी मजेडीया ‘खिचड़ी’ नाम से फिल्म भी बनाई जो 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई थी, हालांकि सीरियल के मुकाबले फिल्म उतनी सफल नहीं रही। कीर्ति कुल्हारी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 13 साल के बाद अब इस फिल्म का सीक्वल ‘खिचड़ी 2’ बनने जा रहा है, जिसमें कीर्ति कुल्हारी एक बार फिर परमिंदर की भूमिका में नजर आएंगी।




