ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण

By @dmin
Published: September 2, 2022
Share
वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण
वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भिलाई नगर निगम जोन 2 वैशाली नगर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वार्ड क्रमांक 21,22,24 और 25 में स्थानीय जनों से भी मुलाकात की। पूर्व में कुछ स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी जिसके लिए कलेक्टर ने उस समय संबंधित अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए थे, इस संबंध में कलेक्टर ने वहां के स्थानीय लोगों से जानकारी ली की वर्तमान में जलभराव की क्या स्थिति है जिस पर वार्ड वासियों ने उन्हें बताया कि नाली निर्माण के पश्चात जलभराव की स्थिति में कमी आई है और वर्तमान में जलभराव नहीं हो रहा है।

उपस्थित अभियंताओं ने भी बताया कि नाली का निर्माण लेवलिंग को ध्यान में रखकर किया गया है जिससे जल निकासी बेहतर तरीके से हो रही है। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया ,जहां उन्होंने दुकान के सामने के परिसर में कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाई थी, कुछ दुकानदारों पर बड़े स्तर पर कब्जा होने की स्थिति में आवेदन भी लगाया गए।

कलेक्टर ने इस अवसर पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता की बात भी कही। इसके अलावा कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया ,जहां उन्होंने स्टेडियम के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निकाल सकें। इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चंद्राकर, जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सीमार्ट के पहले ग्राहक बने सीएम भूपेश खरीदी ठेठरी और और खुरमी
ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, मुस्लिम पक्ष ने जताई थी आपत्ति
विराट कोहली के इस फैसले से हैरान रह गए गौतम गंभीर, कहा- इसके पीछे की वजह नहीं आई समझ
CG Crime : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो सोने के बिस्किट के साथ पकड़ाया तस्कर
नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन : भिलाई के तीन अस्पतालों पर कार्रवाई, हजारों का लगा जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी अस्पतालों में होगी पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू 9 को
Next Article भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने दी लोइंग-महापल्ली में आईटीआई एवं मिनी स्टेडियम की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?