ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने दी लोइंग-महापल्ली में आईटीआई एवं मिनी स्टेडियम की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने दी लोइंग-महापल्ली में आईटीआई एवं मिनी स्टेडियम की सौगात

By @dmin
Published: September 2, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान रायगढ़ जिले के ग्राम लोइंग में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का सर्व समाज की ओर से बांस से निर्मित पारंपरिक टोपी पहनाकर उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर ग्राम लोइंग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से चर्चा की और बैठक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए लोइंग-महापल्ली में आई टी आई एवं मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पंडरीपानी में 132 केव्ही सब स्टेशन, आवागमन की सुविधा के लिए कोइलंगा नाला में पुलिया निर्माण और सिंचाई व्यवस्था के लिए बेलरिया में स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नवाखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने भेंट-मुलाकात के दौरान दोपहर का भोजन लोइंग निवासी बहादुर सिदार के घर ग्रहण किया। उन्होंने भोजन में षडरस सब्जी की विशेष प्रशंसा की। भोजन में लेखा खटाई, मखना भाजी विशेष रूप से परोसा गया। मुख्यमंत्री ने कुष्टु: गुरु समूह लोईंग कीर्तन मंडली की पदाधिकारियों की मांग पर वाईफाई-ब्लूटूथ वाला माइक और बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं का फीडबैक लेते हुए कहा कि मैं यहां मंत्री, विधायक और अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने आया हूं। उन्होंने ग्रामीणों से पीडीएस व्यवस्था, स्कूल संचालन, आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन आदि के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात के दौरान रायगढ़ की सायराबानो और अमृत बाई ने पीडीएस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्हें राशन दुकान से पात्रता अनुसार चावल, शक्कर समय पर मिलता है। राशन लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। मुलाकात के दौरान कृषक शिवराज पटेल ने किसान हितैषी योजनाओं के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपए की राशि मिल गई है। वे गोधन न्याय योजना के तहत गांव के गौठान में गोबर भी बेचते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलता है। इसी प्रकार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के सहयोग से वे चार एकड़ में एपल बेर, केला, आम और पाम की खेती कर रहे हैं। घर में 10-12 गाय हैं, वे गोबर भी बेचते हैं। इसके अलावा वे छह एकड़ में धान की खेती भी करते हैं।

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए जाह्नवी प्रधान ने बताया कि उनके समूह द्वारा गौठान में वर्मी कंपोस्ट बनाया जाता है और मुर्गीपालन भी कर रहे हैं। शासकीय योजना के तहत स्व-रोजगार के लिए गौठान समिति को दो आटा चक्की भी मिला है। उन्होंने राज्य की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कोटाभर्री निवासी गुरुदेव प्रधान ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से वे मधुमेह का नि:शुल्क इलाज करवा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कल समाज की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें नुआखाई पर्व की बधाई भी दी।

भेंट-मुलाकात के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक, त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ईडी के छापों पर आया सीएम बघेल का रिएक्शन, कहा- पाटन में विजय बघेल नहीं बल्कि ईडी व आईटी लडेंगे चुनाव
दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने निकला अहाता के लिए टेंडर, 7 जुलाई को शुरू होगी प्रक्रिया
मजदूर कांग्रेस ने डीआरएम को लिखा पत्र: रायपुर की जगह इस रेलवे स्टेशन से चलाया जाए रायपुर-कोरबा स्पेशल ट्रेन
डॉ.एस.भारतीदासन ने ग्रहण किया आयुक्त जनसम्पर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार…. मंत्रालय में विशेष सचिव का भी संभाला पद
प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण
Next Article गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल पिछले पौने चार साल में किसानों, गरीबों, महिलाओं के हित में लिए गये अभूतपूर्व निर्णय : मुख्यमंत्री

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?