ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeatured

वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी

By Om Prakash Verma
Published: June 26, 2025
Share
वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी
वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी
SHARE

रायपुर/ भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम ने अपने विभिन्न कार्य क्षेत्रों में ट्रांसजेंडर्स को नियुक्त कर और उन्हें सशक्त बना कर भारतीय उत्पादन क्षेत्र में सभी के समावेश की नई परिभाषा कर दी है। कम्पनी के गौरव माह समारोह में यह घोषणा की गई कि साल 2026 में 15 ट्रांसजेंडर्स को नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ वेदांता के झारसुगुड़ा, ओडिशा और कोरबा, छत्तीसगढ़ कारोबार में कार्यरत ट्रांसजेंडर्स की कुल संख्या 44 हो जाएगी।

वेदांता एल्युमीनियम ने ट्रांसजेंडर्स के समावेश और कल्याण पर जोर देते हुए कई प्रगतिशील नीतियाँ बनाई हैं। इनके तहत पूरे समुदाय को संवेदनशील बनाने की कार्यशालाएँ आयोजित कर विशेष कर ट्रांसजेंडर्स के लिए जरूरी सभी बातों की जानकारियाँ दी जाएँगी, जैसे कि जेंडर रीअफर्मेशन सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता और अवकाश, उच्च शिक्षा भत्ता जैसे वैधानिक लाभ और लेजर हेयर रिमूवल मशीनों की सुलभता भी। अब तक इस क्षेत्र में लैंगिक विविधता पर बहुत कम ध्यान दिया गया है, ऐसे में वेदांता का यह ऐतिहासिक कदम कार्यबल में सभी का समावेश और सभी के साथ न्याय करेगा। यह जेंडर डाइवर्सिटी यानि लैंगिक विविधता के सम्मान और खुशी की बात है।

कंपनी के झारसुगुड़ा मेगा एल्युमीनियम स्मेल्टर और कोरबा स्थित भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) में भी जेंडर-न्यूट्रल बुनियादी सुविधाएँ और अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। उन्हें 30 दिनों के वेतन सहित छुट्टी और जेंडर रीअफर्मेशन सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति राशि भी दी जा रही है। बाल्को के 6 कर्मचारी इस सहायता का लाभ उठा चुके हैं और दो अन्य कंपनी की नीतियों के तहत उच्च शिक्षा भत्ते के लिए आवेदन कर चुके हैं। इससे उनका करियर बेहतर होगा और वे संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभा पाएँगे।

कंपनी की प्रतिबद्धता ऐसे लोगों की नियुक्ति से कहीं बढ़ कर उनकी तरक्की और खुशहाली के लिए काम करना है। इसलिए इन प्रयासों के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और उन्हें काम करने का सम्मानजनक और सुविधापूर्ण माहौल दिया जाता है। वेदांता अपने मुख्य कार्यों में विभिन्न समूहों के लोगों को काम करने का अवसर देकर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में सब के विकास का नया मानक स्थापित कर रहा है।

वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने इस अनोखी पहल की अहमियत बताते हुए कहा, “विनिर्माण क्षेत्र में लैंगिक असंतुलन का इतिहास रहा है, जबकि सही अर्थों में प्रगति के लिए अलग-अलग सभी लैंगिक पहचान वाले लोगों को रोजगार देकर विविधता की हमारी समझ बढ़ानी होगी। वेदांता एल्युमीनियम में हमारा मानना है कि सब का समावेश करना न सिर्फ न्यायोचित है, बल्कि यह एक रणनीतिक अनिवार्यता भी है। कर्मचारियों में विविधता होने से नए दृष्टिकोण मिलते हैं, नवाचार बढ़ता है और सुदृढ़ता भी बढ़ती है। आज के प्रगतिशील औद्योगिक परिदृश्य में ये सभी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम ट्रांसजेंडर्स के लिए सहायक नीतियाँ बना कर और उन्हें बराबर अवसर के माध्यम से सशक्त बना कर काम की जगह न सिर्फ आत्मसम्मान और गरिमा दे रहे हैं, बल्कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र में सही अर्थों में सब के विकास का बेंचमार्क भी कायम कर रहे हैं।

कंपनी सब के समावेश की नीतियों पर चलती है। इसका प्रमाण कर्मचारियों की कहानियों में मिलता है। सेक्युरिटी सुपरवाइजर अलका ने इस भावना को बखूबी व्यक्त किया है। अलका जेंडर रीअफर्मेशन सर्जरी की नीति से मिले लाभों को याद करते हुए कहती हैं, “पहले हमें जेंडर रीअफर्मेशन सर्जरी की योजना बनाने और यह कार्य पूरा करने में वर्षों लग जाते थे। लेकिन बाल्को की नीतियों से LGBTQIA+ कर्मचारियों को बहुत बल मिला है। उन्हें जेंडर रीअफर्मेशन सर्जरी के लिए 30 दिनों की वेतन सहित छुट्टी मिलती और इसके लिए 2 लाख रुपए की सहायता भी मिलती है।

वेदांता एल्युमीनियम गौरव माह समारोह मना रहा है। इसके तहत संबद्ध समुदायों को संवेदनशील बनाने की कार्यशालाओं का आयोजन भी कर रहा है, ताकि ट्रांसजेंडर्स के प्रति लोगों का व्यवहार बदले और समाज में लिंग-संवेदनशीलता आए और सब का समावेश हो।

कोटमीखुर्द और सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर के ऐतिहासिक भंवर गणेश मंदिर की मूर्ति के चोर पकड़ाए… पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर सौदा कर बदमाशों को दबोचा
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हॉस्टलर छात्रों से जीएसटी लेना गलत
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का होगा आयोजन, सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश
Breaking News : दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख रुपए जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, एसीआई रायपुर में ली अंतिम सांस
Next Article आपातकाल स्मृति दिवस : राजधानी रायपुर में चेंबर के महामंत्री अजय भसीन को मिला उनके चाचा का सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?