ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर कलेक्टर ने की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा… कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर कलेक्टर ने की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा… कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर होने वाली साप्ताहिक बैठक इस बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। पिछली बैठक में कलेक्टर ने कहा था कि वीडियो कांफ्रेंसिंग का लिंक शेयर किया जाएगा ताकि फील्ड में रहकर ही अधिकारी बैठक में हिस्सा ले सकें। आज बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पिछली मीटिंग में सौंपे गये टास्क पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर निगाह रखनी है और किसी भी तरह से व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश पर इन पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए फील्ड की मानिटरिंग बेहद जरूरी है और फील्ड से मिल रहे इनपुट पर कार्य करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फील्ड के भ्रमण के दौरान जो सूचनाएं मिलती हैं उन पर त्वरित कार्रवाई करें। शुरूआती स्तर पर ही किसी समस्या के निपटारे से समस्या बड़ा रूप नहीं ले पाती।

उन्होंने कहा कि इनपुट्स के संबंध में स्थानीय लोगों से भी फीडबैक लेते रहें जितना बेहतर संवाद होगा, परिणाम उतने ही प्रभावी होंगे। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम और निगम आयुक्त स्थितियों की जानकारी जिला स्तर पर देने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी उपलब्ध कराते रहें। दोनों के बीच बेहतर समन्वय से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने में और भी मदद मिलेगी। डिविजन स्तर पर अधिकारी ऐसी बैठकें करते रहें।

कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाईयां बेहतर समन्वय से अच्छी तरह संपन्न हो पाती हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए निश्चित की गई तिथि पर पुलिस से पूर्व में समन्वय कर लें ताकि इस दिन पर्याप्त बल की व्यवस्था कर सकें। कलेक्टर ने पिछली मीटिंग में दिये गये एजेंडे पर भी विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस एजेंडे पर बातचीत के लिए जिला कार्यालय में भी बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून एवं व्यवस्था का मुद्दा सर्वोच्च प्राथमिकता का मुद्दा है। इसके लिए पूरे समय एलर्ट मोड में रहें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति हो अथवा अप्रिय स्थिति पैदा होने की आशंका हो तो इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दें ताकि इसका त्वरित समाधान निकाला जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना के 5614 नए केस मिले, 9 की गई जान, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय भी पॉजिटिव
कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर लगाया 50 हजार का जुर्माना
फिल्म हनीमून गंतव्य से ज्यादा व्यक्ति के बारे में है: जैस्मीन भसीन
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल से की मुलाकात…. एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की मांग दोहराई…. बारदानों की कमी पर कही यह बातें
संस्कृति विभाग में 54 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Expansion of Modi cabinet: List of 43 MPs to become ministers released नाले में मृत अवस्था में मिली भिलाई निगम के सफाई कर्मी की लाश…. जुनवानी की घटना… जांच में जुटी पुलिस
Next Article पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे…. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन… वायूसेना के विमान से एक्सप्रेस वे पर की लैंडिंग…. जानिए क्या है इसकी खासियत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?