ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे…. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन… वायूसेना के विमान से एक्सप्रेस वे पर की लैंडिंग…. जानिए क्या है इसकी खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे…. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन… वायूसेना के विमान से एक्सप्रेस वे पर की लैंडिंग…. जानिए क्या है इसकी खासियत

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे
पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोडऩे वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। जनता को समर्पित होते ही यूपी वासियों में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130 जे हरक्युलिस से पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।

इसके लोकार्पण के साथ ही अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था तब मैंने नहीं सोचा था कि एक दिन इस एक्सप्रेसवे पर ही मैं विमान से उतरूंगा भी। यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास का एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे यूपी की प्रगति का एक्सप्रेसवे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे यूपी की शान है। ये यूपी का कमाल है।

पीएम मोदी ने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से राजनीति हुई, जिस तरह से लंबे समय तक सरकारें चलीं उसने यूपी के सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। यूपी का यह क्षेत्र तो माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 22 हजार करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है जो कि आने वाले समय में प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का माध्यम बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। पहले यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था। पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था पर अब आवागमन बेहद आसान होगा।

सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए
भारतीय सेना के विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग की और अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का आनंद लिया और सेना की बहादुरी को सराहा। पीएम मोदी के सामने मालवाहक विमान एएन 32 हरक्युलिस, मिराज 2000 और जगुआर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरक्युलिस विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक, पहली बार इन खेलों को भी किया गया शामिल
सुकमा में नीली क्रांति की नई शुरुआत : मछली के साथ झींगा पालन बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार
लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर
चेंबर के पदाधिकारियों ने की जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा से मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर कलेक्टर ने की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा… कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Next Article सीमा सड़क संगठन ने किया कमाल... लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड: सीमा सड़क संगठन ने किया कमाल… लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?