ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वार्ड दौरे के दौरान नालियों में मिशन की पाइप लाइन देख भड़के विधायक वोरा.. कहा- आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वार्ड दौरे के दौरान नालियों में मिशन की पाइप लाइन देख भड़के विधायक वोरा.. कहा- आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त

By @dmin Published October 26, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। अमृत मिशन प्रोजेक्ट में धांधली, अनियमितता और लापरवाही किस कदर चल रही है, इसकी एक मिसाल गया वार्ड नंबर 2 में देखने मिली। बघेरा वार्ड का दौरा करने जा रहे विधायक अरुण वोरा को एक महिला बाना बाई निषाद ने केजू राईस मिल के पास रोककर वार्ड की समस्या देखने की गुहार लगाई। बाना बाई ने वोरा को बताया कि केजू राइस मिल के पास करीब 4 सौ मकान हैं। यहां छोटी-छोटी दस गलियों में नाली के भीतर अमृत मिशन की पाइपलाइन बिछाकर पाट दिया गया है। यहां संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा होने के बावजूद आज तक निगम का कोई अफसर झांकने भी नहीं आया।

पिछले डेढ़ दशक में इस शहर में तीन-चार मर्तबा पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियां फैलने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में भरने के कारण ही इन संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैला था। नालियों के भीतर बिछी जर्जर हो चुकी पाइपलाइन से संक्रामक बीमारियों के कहर से शहरवासियों को बचाने के लिए ही नई पाइपलाइन बिछाने अमृत मिशन प्रोजेक्ट शुरू किया गया।

पाइपलाइन बिछाने की शिकायत मिलने के बाद विधायक अरुण वोरा ने इस मामले में जमकर आक्रोश जताया है। वोरा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। डेढ़ सौ करोड़ का प्रोजेक्ट नगर निगम की पिछली परिषद के कार्यकाल में शुरू हुआ और कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ दर्जनों की संख्या में शिकायतें मिल चुकी है। पूरे शहर में जगह-जगह खोदाई का काम किया गया लेकिन रेस्टोरेशन का कामं महीनों तक नहीं किया गया।

आज भी कई जगहों पर काम अधूरा है। काम की गुणवत्ता पर शुरू से सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? यह समझ से परे हैं। वोरा ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से नगर निगम के कामकाज का स्तर बेहतर बनाने ठोस कार्रवाई करने कहा है। ताकि, शहर का सही मायने में विकास हो सके। निगम का प्रशासनिक कामकाज रामभरोसे चल रहा है।

डेढ़ सौ करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद अगर पाइपलाइन को नाली के बीच से बिछाया जाए और पाइप में गंदा पानी मिलने की आशंका हो तो निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना जरूरी है। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को तत्काल मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

@dmin October 26, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छठ पर्व के लिए आयुक्त ने दी जिम्मेदारी…. रूआबांधा का ठेकेदार व रिसाली तालाब की सफाई निगम कर्मी करेंगे छठ पर्व के लिए आयुक्त ने दी जिम्मेदारी…. रूआबांधा का ठेकेदार व रिसाली तालाब की सफाई निगम कर्मी करेंगे
Next Article संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?