ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल
वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल
SHARE

मंत्री अकबर ने वर्चुअल कान्फ्रेसिंग से ली बैठक: सब्जी व मछली व्यापारियों से की सार्थक चर्चा
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर्चुअल विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कवर्धा के फुटकर सब्जी एवं मछली व्यापारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही कोरोना संक्रमण से शहर को सुरक्षित रखे जाने के संबंध में व्यापारियों से आवश्यक सुझाव भी लिये।

वन मंत्री अकबर को सब्जी व्यापारी शंकर पटेल, शकील अहमद, मन्नू ठाकुर एवं हरी टोन्ड्रे तथा राजेश केशरवानी, गायत्री जोशी, संजीव कुर्रे ने अभी वर्तमान में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को यथा स्थान में लगाने जाने हेतु अनुरोध किया। उन्होनें बताया कि लॉकडाउन में सभी का व्यवसाय प्रभावित रहा है। नवीन बाजार के आसपास व्यवसाय करने से ही हम लोगों का व्यवसाय चल पाता है, व्यापार अन्यत्र स्थानांतरण होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वन मंत्री अकबर ने व्यापारियों की मांगो को गंभीरता से सुनकर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा को निर्देशित किया कि वर्तमान में जिस स्थान पर सब्जी व मछली व्यवसायियों का व्यवसाय चलता रहा है, अभी वर्तमान में उसी स्थान पर लगाने हेतु आदेश प्रसारित करें। उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का पालन कराये जाने भी कहा, ताकि हमारा शहर कोरोना संक्रमण से दूर रहे। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाईजर की अनिवार्यता रखे और सुरक्षित ढंग से उनका व्यवसाय हो, ऐसा प्रयास करें।

मछली व्यवसायियों ने नवीन बाजार में मांगे दुकान
मछली व्यवसायी मुकेश मल्लाह व दीनानाथ मल्लाह ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी मल्लाह जाति से है। हमारा मूल व्यवसाय मछली पालन है, लेकिन विधिवत ढंग से नवीन बाजार में दुकान का आबंटन नही होने के कारण व्यवसाय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन बाजार में काम्पलेक्स विधिवत दुकान आबंटन कर दिया जाता है तो हमारा व्यवसाय बहुत ही अच्छा हो जायेगा। मंत्री ने उनके मांगो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया। कार्यवाही पूर्ण उपरांत अवगत कराने हेतु भी निर्देश दिये।

कृषि उपज मंडी में अस्थायी सब्जी बाजार लगाने की मांग की
सब्जी व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान फुटकर सब्जी व्यापारियों को अलग-अलग जगह बिठाये जाने के कारण व्यवसाय प्रभावित होता है वर्तमान में कोरोना संक्रमण कम है तब तक यथा स्थान पर लगाने दिया जाये। कोरोना बढऩे की स्थिति में पुराना कृषि उपज मंडी में सभी व्यापारियों को बिठाया जाये, ताकि हम सभी का व्यवसाय एक ही स्थान पर हो सके। श्री अकबर ने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि उपज मंडी में अस्थायी तौर पर सब्जी लगाये जाने हेतु सब्जी व्यापारियों से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्राप्त करें तथा प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित किया जाए। सहमति प्राप्त होने उपरांत सब्जी व्यापारियों को मंडी में शिफ्ट किया जाये, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

अस्थायी दखल बंद करने व्यापारियों ने मंत्री से किया अनुरोध
व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा ठेके के माध्यम से ठेकेदार द्वारा अस्थायी दखल फीस वसूली का कार्य कराया जाता है, जिसे बंद कराये जाने की मांग रखी। उन्होने मंत्री से निवेदन किया कोरोना संक्रमण काल में सभी वर्गो की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। ऐसे में अस्थायी दखल वसूली कार्य बंद कराया जाये। उन्होनें संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में चल रहे अस्थायी दखल फीस वसूली को बंद कराये जाने तथा संबंधित ठेकेदार की ठेका निरस्त किये जाने हेतु परिषद में प्रस्ताव पारित करें, ताकि लोगों राहत मिल सके।

सीएम की अपील के बाद मेडिकल ऑफिसर ने कर दी शुरुआत, हिन्दी में लिखा मरीज का प्रिस्क्रिप्शन.. डॉक्टर के साथ पर्ची में भी चर्चा में
अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई….18 स्थानों पर हटाए अवैध निर्माण…. हुडको के एलआईजी क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण
रिचा चड्ढा को मिला भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड, बोलीं- इंडस्ट्री में गॉडफादर के बिना अवॉर्ड मिलना बेशकीमती है
उपचुनाव के परिणाम: कांग्रेस ने दी पीएम मोदी को सलाह, अहंकार छोडि़ए और कृषि कानून वापस लीजिए
Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
Next Article अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?