ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन
अच्छी पहल: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन
SHARE

दुर्ग। स्पंदन हार्ट केयर सेंटर पद्मनाभपुर दुर्ग के माध्यम से रविवार को निशुल्क हृदय सुरक्षा शिविर का आयोजन कृष्णा ग्रैंड सिटी सोसायटी द्वारा क्लब हाऊस, केजीसी परिसर, कृष्णा ग्रैंड सिटी, कोहका भिलाई में आयोजित कराया गया। प्रोग्राम में आयोजक समिति द्वारा डॉ शेखर ताम्रकार व उनके टीम का स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ ताम्रकार ने स्वस्थ व्यक्ति अपने हृदय का ख्याल कैसे रखे उन्हें अपने दिनचर्या व खान पान कैसे रखना चाहिए यदि कोई हृदय रोगी हैं तो उन्हें कैसे दिनचर्या का पालन करना चाहिए व हृदय रोग किस किस वजह से होता है हृदय रोग के कारण तथा इसके क्या क्या लक्षण होते है हार्ट अटैक को कैसे पहचाने व इससे बचने के उपाय के बारे विस्तार से जानकारी दी।

डॉक्टर ताम्रकार ने बताया कि जिस प्रकार आज हमारी दिनचर्या हो चुकी है उसमें हमारे हृदय का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है चूँकि आज के लाइफ स्टाइल में हमारा खान पान व दिन की गतिविधि अच्छी नही है जिसके वजह से लोगो मे हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक लो हार्ट पम्पिंग  तेजी से फैल रहा है इस पर अंकुश लगाना बेहद आवश्यक हो गया है यदि हृदय का बराबर समय समय पर ख्याल न रखा गया तो यही विकराल रूप ले सकता है ।

साथ ही आधुनिक तकनीक के बारे में लोगो को अवगत कराया जिसमे आज के इस आधुनिक दौर में समय आ गया है हमे भी अपग्रेड होना चाहिए इस संदर्भ में स्पंदन हार्ट केयर में आधुनिक मशीन का सभी से परिचय कराया गया जिसमें हृदय रोगी जिन्हें हार्ट अटैक आया हो ब्लॉकेज की समस्या हो लो हार्ट पम्पिंग की समस्या बनी हो इन सबका बिना सर्जरी के चिकित्सा दुर्ग- भिलाई की जनता को मुहैय्या कराया जायेगा नई तकनीक में ईईसीपी के माध्यम से बिना एन्जियोप्लास्टी, बिना बायपास सर्जरी के भी हृदय रोग के सफल इलाज किया जा सकता है जिसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा जिन्हें ब्लॉकेज कि समस्या बनी हुई है जिनका यदि सही देख रेख ख्याल न रखा जाय व समय रहते उचित चिकित्सा का पालन न किया जाय तो यह हार्ट अटैक जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है ।

अब तक आमजन को हार्ट अटैक के बाद केवल सर्जरी का ही ज्ञान था परंतु आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना हॉस्पिटल में एडमिट हुए तथा बिना ऑपरेशन के भी सफलतम इलाज कैसे किया जा सकता है। धूम्रपान शराब सेवन मधुमेह व उचित दिनचर्या का पालन न करने की वजह से भी हृदय रोग की संभावना होती है उसपर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है इसकी भी जानकारी दी गई। इस आयोजन में ईसीजी, शुगर, बीपी की जॉंच नि:शुल्क स्पंदन हार्ट केअर द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिवकांत सिंग सेंगर, राजेंद्र कुमार लहरी, एस. पी. मखीजा, पारश लखानी जी व अन्य सोसायटी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

बाबा बालकनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी, जय बाबे दी के नारों से गूंजा शहर
मिशन अमृत 2.0 की समीक्षा : देरी व लापरवाही पर सचिव ने लगाई अधिकारियों और एजेंसियों को फटकार
Gustakhi Maaf: कोई डिवोर्स मांगे तो दे देना चाहिए?
सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण
तीजा-पोरा तिहार: जसगीत पर थिरके मुख्यमंत्री बघेल…. गीत की लय पर दी ढोलक पर थाप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल
Next Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि कोविड की खतरनाक रफ्तार : देश में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?