ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा

By Om Prakash Verma
Published: November 12, 2024
Share
वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
SHARE

रायपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर एक बार निशाना बनाने की कोशिश की गई। आए दिन किसी न किसी रूट की ट्रेनों को पलटाने या पटरी से उतारने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर हे कि दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को निशनाा बनाया गया है। हालांकि पायलट ने समझदारी से काम लेते हुए हादसे से पहले ही ट्रेन को रोक दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कल देर रात की है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से दुर्ग के लिए रवाना हुई। लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रवेश करने से पहले ही ओडिशा के लिए नुआपाड़ा स्टेशन पर ट्रेन को हादसे का शिकार बनाने की कोशिश की गई। बताया गया कि ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने के इरादे से ट्रैक पर बड़ा पत्थर रख दिया गया था, लेकिन पायलट ने पहले ही देख ली। ट्रैक पर पत्थर देखते ही पायलट ने ट्रेन 100 मीटर पहले ही रोक दी।

ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट ने इस बारे में स्टेशन मास्टर को सूचित किया। जल्द ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से पत्थर को हटा दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहालनुआपाड़ा पुलिस स्टेशन से एक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी कि ट्रैक पर पत्थर किसने और क्यों रखा था।

दो बार हो चुका है ट्रेन पर पथराव
बता दें कि दुर्ग विशाखपट्टनम एक्सप्रेस को पहली बार शिकार नहीं बनाया गया है। पहले भी इस ट्रेन में पथराव की दो घटनाएं हो चुकी है। 13 सितंबर को दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जब ट्रायल के दौरान महासमुंद से बागबाहरा के लिए गुजर रही थी इस दौरान भी ट्रेन में पथराव किया गया था। वहीं, 28 सितंबर को विशाखापट्नम से दुर्ग लौट वंदे भारत एक्सप्रेस को खरीयार रोड के पास शिकार बनाया गया था। रात करीब 9 बजे जब ट्रेन खरियार रोड स्टेशन के आउटर में पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव किया था। इसकी वजह से ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-2 के सीट नंबर 33-34 की खिड़की टूटकर चकना चूर हो गई थी।

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास, विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बना गांव
प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, लगा बधाइयों का तांता
पंचायत सचिव की डिक्की से 3 लाख रुपए पार, शातिर ने रुपए गिरने का दिया झांसा और पलक झपकते पार कर दिए रुपए
उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े
देश के पास नीतियां भी है और नियत भी- पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दशहरा उत्सव देखने गया परिवार, सूने मकान में हो गई सेंधमारी, एक माह बाद पकड़ाए आरोपी
Next Article महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?