ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान

By @dmin
Published: September 2, 2021
Share
लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान
लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान राज आने और अमेरिका के चले जाने से अगर आतंकी संगठन आईएस-खुरासान यह सोच रहा है कि उसके अच्छे दिन आए गए हैं, तो यह उसकी एक बड़ी भूल होगी। अमेरिका भले ही अफगानिस्तान को छोड़ चुका है, मगर वह आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगा। इस बार अमेरिका पहले से और ताकतवर होकर आईएस-खुरासान पर वार करेगा और इसमें उसकी मदद तालिबान कर सकता है। पेंटागन के टॉप अधिकारियों की मानें तो अमेरिका अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत यानी आईएस-के से लडऩे के लिए तालिबान के साथ सहयोग पर विचार कर रहा है।

यूएस न्यूज के मुताबिक, पेंटागन के टॉप अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान को हराने के लिए तालिबान के साथ समन्वय करने पर विचार कर रही है। जब बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष सेना के जनरल मार्क मिली से आतंकवाद विरोधी प्रयास के लिए तालिबान के साथ सेना के हाथ मिलाने को लेकर पूछा गया तो उनका जवाब था कि यह संभव है।

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष आर्मी जनरल मार्क मिली ने कहा कि यह संभव है कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों या अन्य के खिलाफ अफगानिस्तान में भविष्य में किसी भी आतंकवाद विरोधी हमले के लिए अमेरिका को तालिबान के साथ समन्वय करना होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि तालिबान एक ‘क्रूरÓ संगठन है और वे बदलते हैं या नहीं यह देखा जाना बाकी है। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध में आप वह करते हैं जो आपको मिशन और फोर्स के जोखिम को कम करने के लिए करना चाहिए।

अफगानिस्तान से 124,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों, अफगानों और अन्य लोगों को निकालने के दो दिन बाद मिली और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने पेंटागन के संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल, अफगानिस्तान में तालिबान के भविष्य की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि तालिबान और आईएसआईएस-के कम से कम अफगानिस्तान में एक दूसरे के दुश्मन नहीं तो प्रतिद्वंद्वी जरूर हैं। ऐसे में तालिबान का इस्तेमाल अमेरिका आईएस-के के खिलाफ कर सकता है।

अमेरिका, अपने दुश्मनों के खात्मे के लिए तालिबान से हाथ मिला सकता है, इसकी प्रबलल संभावना भी इसलिए है, क्योंकि बीते दिनों यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने अफगानिस्तान से निकासी प्रक्रिया के दौरान तालिबान के साथ अमेरिकी संबंधों को बहुत व्यावहारिक और बहुत ही व्यवसायिक बताया था। उन्होंने कहा कि तालिबान ने एयरपोर्ट को सुरक्षित करने में अमेरिका की मदद की। बता दें कि बीते दिनों जब अमेरिका का निकासी अभियान जारी था, तभी काबुल एयरपोर्ट पर आईएस-खुरासान के आतंकी ने हमला कर दिया था, जिसमें अमेरिका के 13 जवान मारे गए थे।

हालांकि, काबुल हमले के 48 घंटे के भीतर ही अमेरिका ने अफगानिस्ताान के नानगरहार प्रांत में आईएसआईएस-के को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किया था और काबुल ब्लास्ट के दो साजिशकर्ताओं को मार गिराया था। काबुल हमले के बाद जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका अपने दुश्मनों को ढूंढकर भी मारेगा और काबुल हमले का बदला लेगा। बता दें कि 31 अगस्त को अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपना बोरिया-बिस्तर बांध लिया और अब यहां पूरी तरह से तालिबान का कब्जा है।

अफगानिस्तान से 4000 सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा कर सकते हैं ट्रंप
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
लेबर कोर्ट मैजिस्ट्रेट ने एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में सपरिवार बनवाया आयुष्मान भारत कार्ड
Breaking : कलिंगा यूनिवर्सिटी में भिड़े सीनियर-जूनियर, जमकर चले लात-जूते…. तोड़फोड़ भी हुई
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, घूम-घूमकर करते थे चोरियां… कार की फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Next Article बड़ी खबर - अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आंतकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी बड़ी खबर – अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आंतकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?