ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक निर्माण ने 9.34 करोड़ से डामरीकरण शुरू किया और निगम ने खोदी सड़क अधिकारियों में समन्वय की कमी पर भड़के विधायक अरुण वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लोक निर्माण ने 9.34 करोड़ से डामरीकरण शुरू किया और निगम ने खोदी सड़क अधिकारियों में समन्वय की कमी पर भड़के विधायक अरुण वोरा

By @dmin
Published: March 30, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर पीडब्लूडी द्वारा 9 करोड़ 34 लाख की लागत से राजेन्द्र पार्क चौक से जेवरा तक डामर नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। हाल ही में जिस सड़क का डामरीकरण किया गया, उस सड़क को अमृत मिशन का काम कर रही लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खोद डाला। यानी हफ्ते भर पहले सड़क डामरीकरण की दुर्गति कर दी गई। पाइपलाइन से सबंधित कार्य होने का हवाला देते हुए कंपनी ने सड़क की खोदाई की है। इस मामले की खबर मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी और नगर निगम के अफसरों को बुलाकर जवाब तलब किया एवं खोदी गई सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिये।
पीडब्लूडी के एसडीओ उरकुरे ने इस मामले को लेकर विधायक से निगम अधिकारियों की शिकायत करते हुए बताया कि राजेंद्र पार्क चौक से जेवरा तक 9.34 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण किया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही राजेंद्र चौक से शहीद चौक तक डामरीकरण किया गया। यह कार्य अभी पटरीपार में चल रहा है। डामरीकरण करने के महज 7-8 दिनों बाद ही सड़क खोद दी गई। वोरा ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पाइपलाइन से संबंधित कार्यों को सड़क का डामरीकरण होने से पहले ही पूरा किया जाना था। बिना प्लानिंग एवं समन्वय के कार्य करने से सड़कों की दुर्गति हो रही है। वोरा ने खोदी गई सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं।


ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट आने के पूर्व शुरू करें सभी पानी टंकियां: वोरा

विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के अफसरों से पेयजल सप्लाई को लेकर कड़े निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। तीन माह पहले ही उन्होंने निर्देश दिये थे कि गर्मी शुरू होने से पहले पूरे शहर की पानी सप्लाई की व्यवस्था बेहतर हो जानी चाहिए। इसके बावजूद नगर निगम की लापरवाही के कारण अभी तक नई बनी पानी टंकियां चालू नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर पाइपलाइन कनेक्ट करने का काम नहीं हो पाया है। कई वार्डों में पानी का प्रेशर बेहतर न होने एवं गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं। इन सभी शिकायतों को अविलंब दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि पटरीपार सहित पूरे शहर के आउटर एरिया एवं मध्य शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली जाए। अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Breaking News : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद स्पीकर ने दिया निर्णय
ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृहविभाग का पत्र वायरल, सरकार ने बताया फर्जी
निर्माणाधीन मकान देखने के बाद आयुक्त ने कहा कौन सी किश्त कब मिलेगी हितग्राहियों को बताए… कार्य जल्द पूरा करने दी हिदायत
मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !
6 टिप्स : बच्चों को ऐसे बचाएं स्किन प्रॉब्लम से…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू
Next Article गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी पर विचार कर रही भूपेश सरकार, दिये टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी पर विचार कर रही भूपेश सरकार, दिये टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?