ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जांच में जुटी पुलिस

By Om Prakash Verma
Published: March 2, 2025
Share
लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जांच में जुटी पुलिस
लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था।

बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। चुनाव के एक दिन पहले से लापता था उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उससे एक बेटा है, जो मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। दूसरी पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह अकेले रह रहा था।

गांव के ठंडाराम नामक चरवाहे ने खेत में नर कंकाल देखा। शनिवार को लौटने के बाद उसने मृतक के भतीजे शोभाराम को इसकी जानकारी दी। शोभाराम ने जब मौके पर जाकर देखा, तो उसने तुरंत गांव के कोटवार जगमोहन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। एसपी और सीएसपी कोरबा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर करवाई गई है।

घटनास्थल पर मिले सबूतों से मामला संदिग्ध लग रहा है। शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पाए जाने और पास में खून के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे चुनाव!… एक्स पर किया पोस्ट, कहा- क्रिकेट पर ध्यान देना है
आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
सुकमा में एक लाख की इनामी नक्सली महिला ने किया सरेंडर, 12 साल से कर रही थी प्रतिबंधित संगठन में काम
फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
महिला शतरंज विश्व चैंपियन बनी दिव्या देशमुख, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया… सीएम साय ने देश की बेटियों को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, खाना खाने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, खाना खाने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत
Next Article मुख्यमंत्री साय ने की सुरक्षाबलों के साहस की सराहना, बोले- नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?