ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खतरे में तेलुगू इंडस्ट्री! अगस्त से रोकी गई शूटिंग, प्रभावित होंगी प्रभास-महेश बाबू की फिल्में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

खतरे में तेलुगू इंडस्ट्री! अगस्त से रोकी गई शूटिंग, प्रभावित होंगी प्रभास-महेश बाबू की फिल्में

By @dmin
Published: July 27, 2022
Share
SHARE

प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सदस्यों ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए इस बात का एलान किया है कि एक अगस्त से शुरू होने वाली फिल्मों की शूटिंग अब नहीं होगी। सभी फिल्मों की शूटिंग तब तक शुरू नहीं होगी जब तक प्रोड्यूसर्स अपनी समस्याओं के समाधान खोज नहीं लेते हैं। बता दें कि आरआरआर, केजीएफ 2 और कुछ अन्य फिल्मों को छोड़कर पिछले कुछ हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों के खराब प्रदर्शन की वजह से ‘एक्टिव तेलुगू प्रोड्यूसर्स गिल्ड काफी चिंतित हैं। इसलिए उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री को पुनर्गठित करने, फिल्म बजट, ओटीटी रिलीज और थिएट्रिकल रिलीज सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

जारी किए गए लेटरहेड में बदलते रेवेन्यू और कॉस्ट पर भी प्रकाश डाला गया है। नोट में कहा गया है कि इन बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, निर्माताओं ने तब तक फिल्म की शूटिंग रोकने का फैसला किया है जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता। तेलुगू प्रोड्यूसर्स गिल्ड का कहना है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने इकोसिस्टम को बेहतर बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि हम अपनी फिल्मों को स्वस्थ वातावरण में रिलीज करें। इस संबंध में, गिल्ड के सभी निर्माता सदस्यों ने स्वेच्छा से 1 अगस्त 2022 से शूटिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से प्रोडक्शन हाउस और फिल्में इस फैसले का पालन करेंगी, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और प्रभास जैसे अभिनेताओं की आने वाली फिल्मों की शूटिंग में इस वजह से देरी हो सकती है।

महामारी के बाद तेलुगू फिल्म उद्योग ने कई हिट फिल्में, जैसे- आरआरआर और पुष्पा: द राइज दी हैं, लेकिन निर्माता बदलते राजस्व मॉडल से सावधान हैं। एक फिल्म निर्माता ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि आरआरआर, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़कर, नाटकीय राजस्व 20 फीसदी के निचले स्तर तक जा गिरा है। यही वजह है कि हर कोई उद्योग की स्थिरता को लेकर चिंतित है।

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली, GGCU व TRKC के बीच हुआ एमओयू
लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
इस दीवाली गोधन से बनी दीयों से रोशन होंगे घर…. गोबर खरीदी केंद्रों में तैयार किए जा रहे है रंग-बिरंगी आकर्षक दीए
मिर्जापुर 2 से पहले हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में दिखेंगे अली फजल
छत्तीसगढ़ के इन 7 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रेन से शराब की तस्करी: नागपुर से लाकर दुर्ग में करते थे सप्लाई, 2 गिरफ्तार, 382 बोतलें जब्त
Next Article प्रकृति की धुली हुई हरियाली का स्वागत करना ही है-हरेली प्रकृति की धुली हुई हरियाली का स्वागत करना ही है-हरेली

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?