ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाखों की सुपारी देकर बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

लाखों की सुपारी देकर बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma Published April 2, 2025
Share
लाखों की सुपारी देकर बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
लाखों की सुपारी देकर बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताडऩा करता था। मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को हत्या की सुपारी दे दी थी।

बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बडग़ांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी। हालांकि पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई। महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था।

मामले की जांच करने के लिये फॉरेसिंक और डॉग स्क्वाड का टीम को मौके पर बुलाया गया है। दरी और बोरी को पुलिया से बाहर निकालकर खोलने पर एक सप्ताह पुरानी लाश देखी गई। शव की पहचान खुटरापारा निवासी अशोक कुमार कुर्रे के रूप में हुआ है। 26 मार्च को मृतक अशोक कुमार कुर्रे की पत्नि सांता कुर्रे ने अपने पति के लापता होने की रिर्पोट थाने में दर्ज करवाई थी। मृतक एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में अस्थाई रूप से फाइल बाइडिंग और चाय पिलाने का कार्य करता था।

प्लानिंग कर उतारा मौत के घाट
पूर्व परिचित एक अन्य महिला शहनाज खान पति करीमुददीन खान एवं उसके बेटे तौसिफ खान (बाबू) जिससे मृतक की बेटी का पूर्व से मित्रता थी। तौसिफ उसकी माँ शहनाज एवं अमानुल खान (बाबा) ने 1 लाख रुपये में मर्डर करने का सौदा तय हुआ। मौका देखकर 19 मार्च की रात 10 बजे तौसिफ एवं उसके दोस्त अमानुल खान को सरिता कुर्रे ने घर पर बुलाया। पीछे का दरवाजा खोलकर कमरे में छुपा दिया। तौसिफ और अमानुल खान चिकन, मटन काटने के धारदार हथियार चापड के साथ मृतक अशोक के आने का इंतजार कर रहे थे।

अशोक कुर्रे घर आकर खाना खाकर बाहर के कमरे में खटिया में सो गया। उसके सोते ही उसकी बेटी सरिता ने तौसिफ और बाबू खान को बुलाया। नाबालिग बच्चों को दूसरे कमरे में सुलाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया था। तौसिफ और अमानुल खान ने धारदार हथियार से अशोक कुर्रे के सिर और गर्दन पर वार कर मौत की नींद सुला दी। इस दौरान अशोक के पत्नि एवं बेटी भी उसके पैर को पकडे हुए थे। मृतक के शव को दरी और बोरी में लपेटकर और रस्सी से बांधकर बाइक में रखकर बडगांव के कोसाबारी के समीप पुलिया के नीचे फेंककर तौसिफ और अमानुल खान वापस अपने घर चले गए। तय सौदे के अनुसार मृतक की बेटी सरिता ने 4 हजार रुपये तौसिफ को दिया बाकी रकम बाद में देने की बात कही।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Om Prakash Verma April 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज में पलट गया ऑयल से भरा टैंकर, चालक-हेल्फर फरार…. बडा हादसा टला
Next Article हिन्द सेना में मनजीत सिंह कौशल को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई हिन्द सेना में मनजीत सिंह कौशल को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?