ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता एल्यूमिनियम के ओडिशा व छत्तीसगढ़ स्थित प्रचालनों में शिक्षक दिवस धूमधाम से आयोजित
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक
October 25, 2026
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
October 25, 2026
तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

वेदांता एल्यूमिनियम के ओडिशा व छत्तीसगढ़ स्थित प्रचालनों में शिक्षक दिवस धूमधाम से आयोजित

By Om Prakash Verma Published September 8, 2023
Share
वेदांता एल्यूमिनियम के ओडिशा व छत्तीसगढ़ स्थित प्रचालनों में शिक्षक दिवस धूमधाम से आयोजित
वेदांता एल्यूमिनियम के ओडिशा व छत्तीसगढ़ स्थित प्रचालनों में शिक्षक दिवस धूमधाम से आयोजित
SHARE

भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। वेदांता लिमिटेड, झारसुगुडा (ओडिशा) और छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित सहयोगी कंपनी बालको की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भविष्य के उज्ज्वल भारत को आकार प्रदान करने में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

वेदांता लिमिटेड, झारसुगुडा और सर्बाहल राजकीय हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारसुगुडा की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा मिंज थीं। इस अवसर पर झारसुगुडा के विभिन्न स्कूलों के ऐसे 22 प्रधान पाठक विषिष्ट योगदान, समर्पण व प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित हुए जिनके विद्यार्थियों ने इस वर्ष एचएससी परीक्षाओं में ए1 ग्रेड हासिल किए।

बालको में विभिन्न विभागों की सहभागिता में ज्ञान साझा करने के सत्रों की श्रृंखला आयोजित की गई। इनके जरिए कर्मचारियों को विभिन्न जानकारियां, श्रेष्ठ कार्यशैली व विशेषज्ञता आदान-प्रदान करने तथा विकास के जीवंत परिवेश को प्रोत्साहित करने के अवसर मिले। बालको ने अपने कर्मचारियों को ऐप्रिसिएशन कार्ड वितरित किए जिन्हें भर कर उन लोगों को आभार स्वरूप भेंट किया गया जिन्होंने उनकी पेशेवर जिंदगी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने बतौर शिक्षक व मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

लांजीगढ़ (कालाहांडी) स्थित वेदांता की एल्यूमिना रिफाइनरी में कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों के साथ षिक्षक दिवस की खुषियां बांटी और पेशेवर जीवन के मार्गदर्शकों को बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया। सुंदरगढ़ जिले में वेदांता एल्यूमिनियम के खनन व्यवसाय की ओर से आयोजित समारोह में मुंडेलखेत और घोघरपल्ली के शिक्षक अपने विषिष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए।

वेदांता एल्यूमिनियम ग्रामीण समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाकर साक्षरता के अंतर को दूर करने की दिषा में कार्यरत है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कंपनी ने षिक्षा के क्षेत्र में कई उच्च गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं लागू की हैं। इनमें प्री-स्कूल शिक्षा से लेकर ई-लर्निंग कार्यक्रमों का क्रियान्वयन शामिल है ताकि कोविड महामारी की वजह से पढ़ाई में आए दो वर्षों के अंतर को मिटाया जा सके। ये कार्यक्रम झारसुगुड़ा जिले में साक्षरता के औसत स्तर को 70.55 प्रतिशत (वर्ष 2001) से 78.86 प्रतिशत (पिछली जनगणना के अनुसार) तक ले जाने में महत्वपूर्ण रहे हैं। इससे पिछले शैक्षणिक सत्र तक 7400 से अधिक बच्चों को लाभ हुआ है।

इस मौके पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ”शिक्षा उन्नति की आधारशिला है। वेदांता लिमिटेड, झारसुगुड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की परियोजनाओं का लक्ष्य शिक्षा में आए अंतर को दूर कर सभी जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच आसान बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हमें भविष्य को आकार दे रहे समर्पित शिक्षकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने तथा उज्जवल भविष्य को पोषित करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के संकल्प को मजबूती देता है।”

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, ”हम यह समझते हैं कि शिक्षा की शक्ति से जीवन और समाज को बदला जा सकता है। ज्ञान साझा करने के सत्रों और ऐप्रिसिएशन कार्ड वितरित करने जैसी पहलों के माध्यम से हम कार्यस्थल पर निरंतर सीखने और विकास की संस्कृति को पोषित करने का काम सक्रियता से कर रहे हैं। कार्यस्थल से परे हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हमें सभी के लिए शिक्षा सुलभ बनाने के संकल्प का स्मरण कराता है। हम उन गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने शैक्षणिक यात्रा में हमारा मार्गदर्शन किया।”

झारसुगुड़ा की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा मिंज ने कहा, ”मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि हमारे जीवन को आकार देने में षिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देष के भविष्य बच्चों और युवाओं की क्षमताओं के विकास में षिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। यह अत्यंत सुखद है कि नई पीढ़ी को आकार देने वाले शिक्षकों को वेदांता एल्यूमिनियम सम्मान दे रही है। समाज के प्रति शिक्षकों के अमूल्य योगदान हेतु उन्हें सम्मानित किए जाने पर मैं वेदांता एल्यूमिनियम की सराहना करती हूं।”

शिक्षा के क्षेत्र में वेदांता एल्यूमिनियम द्वारा लागू परियोजनाओं पर एक नजर:

  • आंगनवाडिय़ों के जरिए 5000 से अधिक बच्चों तक आधारभूत शिक्षा की पहुंच।
  • वेदांता एल्यूमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का पहला डीएवी वेदांता इंटरनेशनल स्कूल स्थापित किया।
  • ओडिशा सरकार की पहल ‘मो स्कूल अभियान’ के तहत ओडिशा के सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना विकास में योगदान, जिससे 1000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ हो रहा है।
  • ई-लर्निंग कार्यक्रम विद्या गृह के जरिए कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों को रिकॉर्ड किए गए लेक्चर उपलब्ध हैं। साथ ही उन्हें ऑनलाइन कैरियर सलाह दी जाती है। इस तरह झारसुगुडा के सरकारी स्कूलों में षिक्षा का स्तर बेहतर बनाने में योगदान दिया जा रहा है।
  • वेदांता मिनी साइंस सेंटर के जरिए 1200 से अधिक विद्यार्थियों को इनोवेटिव मॉडल, प्रयोग करने व उपकरणों की सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि वे प्रभावी एवं रूचिकर तरीकों से विज्ञान व गणित विषयों में अपनी योग्यता में इजाफा कर सकें।
  • वेदांता कंप्यूटर लिट्रेसी प्रोग्राम (वीसीएलपी) के जरिए संसाधनहीन बच्चों को बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता एवं प्रशिक्षण उपलब्ध है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजुकेशन परियोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को इस विषय का बुनियादी प्रषिक्षण दिया जा रहा हैं। साथ ही उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए एआई आधारित समाधान तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ‘भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

You Might Also Like

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया

तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण

Om Prakash Verma September 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : 36 घंटे बाद मिली उमाकांत की लाश, पुराने पुल से 6 किमी दूर मोहलई एनिकट के पास मिला शव
Next Article भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?