ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगभग 300 परिवारों को मिला उनके आशियाना का अधिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लगभग 300 परिवारों को मिला उनके आशियाना का अधिकार

By @dmin
Published: August 7, 2022
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

रायपुर। वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के तहत कवर्धा के 295 परिवारों को आवासीय पट्टा और 20 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकाने बनाने की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। वन मंत्री अकबर के जुड़े हुए वर्चुअल प्रोग्राम में कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री स्वीकृति पत्रक का वितरण कर हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसका लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान जनहित में चलाए जा रहे सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होनें अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाने में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि आपके माध्यम से शहर के अब तक पात्र 861 परिवारों को उनके हक-अधिकार प्रदान करते हुए राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवसीय पट्टा प्रदान किये है उन्होनें संबोधित करते हुए कहा कि पट्टा सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, सभी पात्र परिवारों को शीघ्रता से पट्टा भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होनें बताया कि कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के लगभग शत-प्रतिशत परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा चुका है, जिसे प्रतिमाह समय पर राशन प्राप्त हो रहा है। वन मंत्री तथा विधायक कवर्धा अकबर के मार्गदर्शन में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान आवासीय पट्टा को हाथ में पाकर हितग्राहियों के चेहरे मुस्कान आ गई तथा सभी हितग्राहियों ने पट्टा प्रदान करने के लिए वन मंत्री श्री अकबर तथा शासन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सर्वश्री जमील खान, नरेन्द्र देवांगन, चुनवा खान, सुशीला धुर्वे, मोहित माहेश्वरी, उत्तम गोप, संजय लांझी, संतोष यादव, सुनील साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, हिरेश चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, बलदाउ चंद्रवंशी, देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सीएम बघेल की घोषणा पर अमल शुरु, अब छत्तीसगढ में कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री में बस सेवा
विधायक की अनुसंशा पर देवीश्री साहू बनीं महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष
सेक्टर 8 में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, सेक्टर 6 में बनेगी कांक्रीट की सड़क… विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन
सफलता : छत्तीसगढ़ की तीन योजनाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान
वारदात: केम्प-1 में देर रात युवक की हत्या, फरार आरोपिओ की पुलिस कर रही तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उपलब्धियों से प्रदेश में बनाई अपनी अलग छवि
Next Article धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?