ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…

By Sonu Sahu
Published: December 3, 2022
Share
SHARE

ब्लैकबेरी विटामिन- सी, विटामिन- के, मैंगनीज और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर छोटा दानेदार फल है। इस फल के रोजाना मुट्ठी भर सेवन करने से पाचन को स्वस्थ रखने, वजन नियंत्रित करने, मौखिक स्वास्थ्य सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने जैसे कई प्रमुख फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना ब्लैकबेरी का सेवन करने से आपको और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Contents
  • हृदय को स्वस्थ रखने में कर सकती है मदद
  • मस्तिष्क के लिए भी है मददगार
  • त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
  • हड्डियों को दे सकती हैं मजबूती
  • पाचन को सुधारने में है सहायक

हृदय को स्वस्थ रखने में कर सकती है मदद

कई विटामिन्स, फाइटोकेमिकल्स और खनिजों से भरपूर ब्लैकबेरी क सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद एंथोसायनिन हृदय रोग से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त ब्लैकबेरी कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की ऑक्सीकरण प्रक्रिया को भी 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एंथोसायनिन अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है।

मस्तिष्क के लिए भी है मददगार

ब्लैकबेरी याददाश्त और एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। यह विषाक्त पदार्थों से मस्तिष्क की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में भी सहायक होती हैं। ब्लैकबेरी में मौजूद एंथोसायनिन मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और याददाश्त को सुधार सकता है। यह फल डिमेंशिया के हल्के लक्षणों के जोखिम कम करने में भी सहायक है। कई शोध के अनुसार, रोजाना ब्लैकबेरी का सेवन करने से पार्किंसंस रोग होने की संभावना 23 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

विटामिन- ए का बेहतरीन स्रोत मानी जाने वाली ब्लैकबेरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती हैं। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने में मदद करने के साथ झुर्रियों, महीन रेखाओं और पिगमेंटेशन को कम करके एक अच्छी चमक दे सकती हैं। ब्लैकबेरी त्वचा की बनावट में सुधार करने और लोच बढ़ाने में भी सहायक हो सकती हैं। ये त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी खासी प्रभावी है।

हड्डियों को दे सकती हैं मजबूती

ब्लैकबेरी में उच्च मात्रा में मैंगनीज मौजूद होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अतिरिक्त इनमें मौजूद विटामिन- के और कैल्शियम ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। ब्लैकबेरी में एलेगिक एसिड भी होता है, जो हड्डी के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

पाचन को सुधारने में है सहायक

ब्लैकबेरी में उच्च मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील डाइटरी फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन कार्यों को सुधारने में मदद करता है और पेट की सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके अतिरिक्त डाइटरी फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करवाकर अस्वास्थ्यकर स्नैकिंग से बचा सकता है और अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

सीएम बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरा चरण के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना
दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन
महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ
बड़ा हादसा: 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, प्रोटेम स्पीकर नेताम ने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…
Next Article शानदार ट्विस्ट् और कॉमेडी से मनोरंजक बनी आयुष्मान की एक्शन फिल्म

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?