ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की
रूस मिसाइलें गिरा रहा है और आप कायरता दिखा रहे, बाइडेन के भाषण के बाद बोले जेलेंस्की
SHARE

कीव (एजेंसी)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से जंग में साथ न आने को लेकर नाटो और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। पश्चिमी देशों पर भड़कते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस से जंग में वह कायरता दिखा रहे हैं। इसके साथ ही यूक्रेन सरकार के एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा कि रूस उनके देश को कोरिया की तरह दो हिस्सों में बांटना चाहता है। जेलेंस्की ने नाटो देशों से अपील की है कि यदि वे अपने लड़ाकू विमानों के एक फीसदी की भी मदद उसे दें तो वह रूस से निपट सकेंगे। इस बीच रूस का कहना है कि उसका मुख्य डोनबास क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित करना है।

माना जा रहा है कि रूस अब युद्ध को खत्म करने पर विचार कर रहा है। लेकिन उसके डोनबास पर नियंत्रण के ऐलान से यूक्रेन के दो हिस्सों में बंट जाने का भी खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन को कसाई बताते हुए कहा था कि वह सत्ता में नहीं रह सकते हैं। उनके भाषण के ठीक बाद जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को कायर बताते हुए कहा कि एक तरफ रूस की मिसाइलें आम नागरिकों की जानें ले रही हैं तो वही पश्चिम के देश सिर्फ बयान दे रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मैंने मारियुपोल में रूस से मुकाबला करने वाले सैनिकों से बात की है। उनका संकल्प कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह शहर अब तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है।

इस दौरान वोलोदिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों पर भड़कते दिखे। उन्होंने वीडियो स्पीच में कहा कि 31 दिनों से जो लोग हमारी मदद करने की बात कर रहे हैं क्या उनके पास 1 फीसदी भी साहस है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने रूसी पत्रकारों से रविवार को कहा कि उनकी सरकार रूस को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है। इसमें यह भी शामिल है कि यूक्रेन परमाणु हथियारों से मुक्त रहेगा। यही नहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह नाटो से बाहर रहने पर विचार करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक बार यूक्रेन से रूस की सेनाएं बाहर निकल जाएंगी तो हम वोटिंग करा सकते हैं और यदि लोग नाटो से अलग रहने के पक्ष में मतदान करेंगे तो वही फैसला मान लिया जाएगा।

असम राइफल्स के जवानों पर आतंकवादी हमला, 3 सैनिक शहीद, 4 घायल
विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम
UPSC-PSC एग्जाम की तैयारी के नाम पर छात्रों से लाखों की ठगी, रायपुर के कौटिल्य एकेडमी का संचालक पत्नी सहित फरार
सेवानिवृत्त होने पर अखिल भारतीय तेलुगु सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष को दी शानदार विदाई
सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, कहा-  छत्तीसगढ़ में अमन-चैन भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध
Next Article अप्रैल को देशभर से घाटी पहुंचेंगे कश्मीरी पंडित, नवरेह के मौके पर भागवत करेंगे संबोधित अप्रैल को देशभर से घाटी पहुंचेंगे कश्मीरी पंडित, नवरेह के मौके पर भागवत करेंगे संबोधित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?