पदाधिकारियों व सदस्यों ने मनाया जश्न, मिटाई बांटकर मनाई खुशी
भिलाई। तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन से संबद्ध अखिल भारतीय तेलुगु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष पीवी राव 31 जुलाई को अपनी दीर्घकालिक सेवा से निवृत्त हुए। उनकी सेवा निवृत्ति को अखिल भारतीय तेलुगु सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समारोह पूर्वक मनाया। पीवी राव के रिटायर होने पर तेलुगू सेना ने समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ बीएसपी मेन गेट से उनके निवास तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा यूनियन के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
बता दें पीवी राव आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष व अखिल भारतीय तेलुगू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही ट्रेड यूनियन के विशेष आमंत्रित सदस्य तथा प्रदेश में इंटक के वरिष्ठ सचिव भी हैं। पीवी राव ने भिलाई इस्पात संयंत्र में पैंतीस वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और इस दौरान ट्रेड यूनियन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 31 जुलाई को वे अपनी लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए। इस विशेष अवसर को और खास बनाने के लिए अखिल भारतीय तेलुगु सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीलम चन्ना केशवुलु ने समारोह का आयोजन किया।
नीलम चन्ना केशवुलु की अगुवाई में तेलुगू सेना के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। पीवी राव का शॉल, श्रीफल और पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया। यूनियन तथा सामाजिक स्तर पर दिए गए उनके योगदान का स्मरण कर सराहना की। पीवी राव को विदाई देते हुए सेना ने मिठाई भी बांटी। विदाई समारोह में तेलुगु सेना के सह सचिव लक्ष्मी नारायण जिलाध्यक्ष डी मोहन राव, उपाध्यक्ष शामिल हुए। पद्म किशोर एवं नागेश्वर राव, मीडिया प्रभारी टी सहदेव, इंटक के प्रदेश महासचिव संजय साहू, वरिष्ठ सचिव, गुरुदेव साहू, कार्यकारिणी सदस्य अनिल पारखे, बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




