ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित देश के दिग्गजों ने दी सीएम बघेल को जन्मदिन की बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित देश के दिग्गजों ने दी सीएम बघेल को जन्मदिन की बधाई

By @dmin
Published: August 23, 2022
Share
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
SHARE

बधाई व शुभकामनाएं देने अनेक सामाजिक संगठन को लोग पहुंचे
प्रदेशभर से लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, श्रीमती अनिला भेंडिय़ा समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।

लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री, गजमाला पहनाया
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल
मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया।

रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री बघेल से आज उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की।

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा, एक दिसंबर से दुर्ग में होनी है भर्ती
सूदखोर विरेन्द्र तोमर ग्वालियर से पकड़ाया, पांच माह से पुलिस को दे रहा था चकमा, रायपुर में पुलिस ने निकाला जुलूस
सावन के चौथे सोमवार को विधायक देवेंद्र निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा में करेंगे जलाभिषेक
छत्तीसगढ़ से होगा अब पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई, सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में… 300 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
सीएम बघेल ने की नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा, कानून और व्यवस्था की समीक्षा… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित यह रहे मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंदोलन: कर्मचारियों के प्रदर्शन से कार्यालय मेें पसरा सन्नाटा, आयुक्त ने प्लेसमेंट से लिया काम आंदोलन: कर्मचारियों के प्रदर्शन से कार्यालय मेें पसरा सन्नाटा, आयुक्त ने प्लेसमेंट से लिया काम
Next Article भिलाई के सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, दया सिंह के पास पहुंचे, स्वास्थ्य अधिकारी को बुलवाकर दिलाया 10 लाख का चेक भिलाई के सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, दया सिंह के पास पहुंचे, स्वास्थ्य अधिकारी को बुलवाकर दिलाया 10 लाख का चेक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?