ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में आयोजित रोजगार मेला में 214 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति-पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में आयोजित रोजगार मेला में 214 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति-पत्र

By Om Prakash Verma
Published: May 16, 2023
Share
रायपुर में आयोजित रोजगार मेला में 214 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति-पत्र
रायपुर में आयोजित रोजगार मेला में 214 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति-पत्र
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। भारतीय डाक विभाग, रायपुर द्वारा केन्द्रीय विद्यानय क्रमांक-1 के पास स्थित कम्युनिटी हाल, डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी, रायपुर में आज को रोजगार मेला-5 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्?य अतिथि के रूप में केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता उपस्थिति थीं। इसके अलावा रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, श्रीमती वीना आर. श्रीनिवास भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 214 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें से 25 अभ्यर्थियों को मंच से अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

रोजगार मेला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवाचार ने सरकारी नौकरी में नियुक्तियों को भी उत्सव में बदल दिया है । पहले सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां विभिन्न कारणों से लटकती रहती थीं, लेकिन अब, प्रधानमंत्री के सौजन्य से सरकारी नियुक्तियों में तेजी आई है और आज, हम रोजगार मेले-5 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रहे हैं और यह सिलसिला 10 लाख नियुक्तियों तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील सोनी ने कहा कि हम पहले गांवों-कस्बों में मेले के आयोजन के बारे में सुनते थे लेकिन रोजगार मेला एक अभिनव आयोजन है, जहां चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, श्रीमती वीना आर. श्रीनिवास ने बताया कि देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, रायपुर में भी रोजगार मेला-5 का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मेले में केन्द्रीय सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 214 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, देश के 45 स्थानों में आयोजित रोजगार मेला-5 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया और इस मौके पर सरकारी विभागों में चयनित 71 हजार नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

वैक्सीनेशन पर दुर्ग जिले की उपलब्धि: 6 दिनों में हुआ अब तक 216000 लोगों को लगा टीका … 45 वर्ष से अधिक 65 फीसदी लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
किसान आंदोलन: पंजाब में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान
खनिजों के दोहन की जानकारी मिलेगी वेबपोर्टल खनिज ऑनलाईन में
shreekanchanpath 85 # 07 January 2025
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट तक, आज से हो रहे 6 बड़े बदलाव.. रसोई गैस के दाम भी हुए कम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: आटो सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, दूध के टैंकर ने मार दी टक्कर बड़ा हादसा: आटो सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, दूध के टैंकर ने मार दी टक्कर
Next Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य, बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य, बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?