ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो

By Om Prakash Verma
Published: January 31, 2023
Share
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
SHARE

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने विजेताओं को दिए पुरस्कार
राजधानी रायपुर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
रायपुर। राजधानी रायपुर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज शाम समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया।

युवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध कलाओं, संस्कृतियों, खेलों और यहां के लोगों के हुनर एवं कौशल को एक मंच पर लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सराहनीय कदम है। यह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हर प्रतियोगिता में कुछ लोग विजेता होते हैं। पर जो विजेता नहीं बन पाए उन्हें अपना हौसला कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवा महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटेल ने कहा कि हाल ही में आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भी प्रदेश भर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य के करीब 60 लाख लोगों ने इसमें भागीदारी की थी। युवा महोत्सव में भी राज्य के युवाओं ने काफी उत्साह, उमंग और जोश के साथ हिस्सा लिया। सभी जिलों के प्रतिभागियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने युवा महोत्सव में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अच्छे विचारों को पोषित करने, छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के निवासियों एवं उनकी सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच पर लाने के लिए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवाओं को विभिन्न विधाओं और खेलों में अपनी कला व कौशल के प्रदर्शन का मौका दिया है।

समारोह में अपने स्वागत भाषण में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु. पिल्लै ने बताया कि युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 2300 प्रतिभागियों ने कुल 38 विधाओं में हिस्सा लिया। पहले यह प्रतियोगिता क्रमश: विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की गई थी। संभाग स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 48 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सूरजपुर जिले से सर्वाधिक 350 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेंद्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तेलंगाना में जाकर डाले हथियार
मोरेटोरियम: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ब्याज नहीं कर सकते माफ, अगली सुनवाई 10 को
shreekanchanpath 215 # 19 May 2024
ऐसे पाएं नेचुरल ब्यूटी…
जनता को बरसाती दिक्कतों से राहत दिलाने वोरा ने छेड़ा अभियान…. गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी मार्ग का कराया संधारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : पुलिस लाइन में आरक्षक की बाइक फूंक दी बदमाशों ने, जलकर राख हुई बाइक
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नर्सिंग कालेजों में भेड़-बकरियों की भर्ती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?