ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन-file pic
SHARE

रायपुर। राज्य स्तरीय विशाल किसान मेले का आयोजन 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। मेले में पूरे राज्य भर से हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे और उन्नत खेती सहित पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, खेती की तकनीकी की जीवंत जानकारी उन्हें मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। राज्य स्तरीय किसान मेले के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड को नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य स्तरीय किसान मेले के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों के उत्पादों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उनका विक्रय भी किया जाएगा। मेले में कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृृषि पद्धति की जानकारी किसानों को दी जाएगी। मेले के माध्यम से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन तथा रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। राज्य स्तरीय किसान मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मछली पालन, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, बीज एवं कृषि निगम, सहकारी दुग्ध महासंघ आदि उत्पाद एवं विक्रय संबंधी स्टाल लगाये जाएंगे।

मंडी बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक महेन्द्र सिंह सवन्नी ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेले में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की तकनीक की जानकारी भी देंगी। मेले में सी-मार्ट के डोम में राज्यभर के महिला स्व-सहायता समूह के उत्पाद का विक्रय सह प्रदर्शन भी किया जाएगा। मेले में राज्य के सभी 28 जिलों के किसान शामिल होंगे। मेले में कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

शशि थरूर को बड़ी राहत: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता बरी, दिल्ली की अदालत ने सुनाया फैसला
भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित
HTC के संचालक इंद्रजीत को धमकी भरा पत्र भेजने वाला ट्रांसपोर्टर व उसका सुपरवाइजर गिरफ्तार
नगरीय निकाय चुनाव-2025 : दुर्ग में शनिवार को जमा हुए 81 नामांकन.. खरीदे गए 158 नामांकन
हैप्पी बर्थडे रणवीर: 12 साल के करियर में 20 में से 16 फिल्में रहीं हिट….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
Next Article मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?