ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित… टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित होंगे राज्य के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित… टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित होंगे राज्य के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई

By Bhupendra Sahu
Published: October 2, 2022
Share
राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित… टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित होंगे राज्य के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई
राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित… टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित होंगे राज्य के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई
SHARE

रायपुर । राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों (पॉलिटेक्निक और आई.टी.आई.) को टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित करने और कृषि अनुसंधान व नवाचार केंद्रो के अपग्रेडेशन करने के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के मध्य मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी पर आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना है और यह जरूरी है कि राज्य के युवाओं को आधुनिकतम तकनीकों से लैस किया जाए ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नोलाजी के साथ ये एमओयू छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में तेजी लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं की शिक्षा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी देना चाहिए ताकि राज्य में रोजगारोन्मुखी मानव संसाधन तैयार हों, देश और दुनिया को कुशलतम मानव संसाधन मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नालाजी लिमिटेड, पुणे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त संस्था है जो अपनी सेवाओं और अनुभव का लाभ अन्य राज्यों में भी दे रही है। इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य को भी प्राप्त हुआ। जिसकी उपयोगिता को देखते हुए राज्य योजना आयोग व टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य आज एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नालाजी द्वारा आगामी तीन वर्षों तक राज्य योजना आयोग के सहयोग से संबंधित विभागों के माध्यम से शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों को अपनी सेवायें उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए राज्य योजना आयोग में एक ‘स्ट्रेटजी एण्ड पॉलिसी असिस्टेंस यूनिट’ का गठन कर समन्वय का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टाटा टेक्नोलाजी पुणे के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री पी.वी.कौलगुड ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश में 23 तकनीकी शार्ट टर्म कोर्सेस की शुरूआत की जाएगी। श्री कौलगुड ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के अंत में राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जीवनसाथी की पेंशन के लिए ज्वाइंट बैंक अकाउंट जरूरी नहीं, बदल गए नियम
घर वालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन
प्रवासी श्रमिकों के लिए संबल बनी मनरेगा : 241 प्रवासी श्रमिकों को मिली 11 लाख रूपए से अधिक की मजदूरी
जरीन खान इस फिल्म में निभाती दिखेंगी दोहरी भूमिका…
वैक्सीनेशन ब्रेकिंग: फिर से वैक्सीन की किल्लत… भिलाई के इन 6 केन्द्रों में लगेगा टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big achievement : ट्रेनिंग के लिए इसरो पहुंची छत्तीसगढ़ की बेटी, सीएम बघेल ने दी बधाई
Next Article Big news : राजधानी में जिहादियों ने चाकू से गोदकर कर दी युवक की हत्या, केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?