ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक: जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक: जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 21 गांव और महासमुंद के 48 गांव, मुंगेली के 34 ग्रामों को वहां के जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह से कोण्डागांव जिले के 33 ग्रामों और मुंगेली के 206 ग्राम बेमेतरा के 61 ग्रामों और सूरजपुर के 76 ग्रामों को समूह जल प्रदाय योजना को जल जीवन मिशन के अंतर्गत वहां के जलाशयों से वार्षिक जल आबंटन प्रदाय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलाशयों के जल उपयोगिता, उपलब्धता एवं आबंटन तथा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विभिन्न उद्योगों के उपयोग हेतु जल आबंटन के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों की भी स्वीकृति दी गई। इनमें रायगढ़ जिले में मेसर्स एमएसपी स्टील एवं पॉवर लिमिटेड, जिला बलरामपुर में मेसर्स इंद्रमणी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को तथा जिला नारायणपुर में मेसर्स जायसवाल निको इंस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर को जल आबंटन हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसी तरह से जिला बलौदाबाजार भाटापारा में मेसर्स जीओएस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को वार्षिक जल आबंटन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव मनोज पिंगुआ, जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महतारी वंदन योजना : विवाह प्रमाण पत्र की जगह स्वघोषित शपथ पत्र होगा मान्य, 20 फरवरी तक आवेदन अनिवार्य
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर किया हमला, BGL भी दागे
मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात : कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय
मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Friendship with undisclosed youth on PUBG cost the minor क्राईम न्यूज: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुंह न खोलने के लिए दिए एक लाख रुपये
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: बर्दाश्त न कर पाने की समस्या

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?