ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2023
Share
राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी
राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी
SHARE

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील
उत्साह के साथ अपने आसपास के इलाकों की साफ-सफाई के लिए जुटे आम नागरिक
स्वच्छता दीदियों ने लोगों को सफाई के लिए घर-घर जाकर एक घंटा श्रमदान का दिया था आमंत्रण

रायपुर। राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के महासंकल्प के साथ आज पूरे प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आगाज हुआ। प्रदेशभर के 169 शहरों के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपने आसपास की सफाई के लिए श्रमदान कर एकजुटता दिखाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेशभर के लोग स्वच्छता श्रमदान अभियान से जुड़े और इसे सफल बनाया।

प्रदेश में सभी शहरों में सुबह से ही लोग उत्साह के साथ अपने आसपास के इलाके की साफ-सफाई के लिए जुटे रहे। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने रैली निकाली और स्वच्छता ही सेवा का संदेश भी दिया। सामाजिक संगठनों ने भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने, कचरा न फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

महात्मा गांधी के स्वच्छता को लेकर दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मानना है कि स्वच्छता केवल एक दिन का विषय नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन से जुड़ी सबसे प्रमुख जिम्मेदारी है। सामूहिक रूप से यह जिम्मेदारी निभाकर हम महात्मा गांधी के स्वच्छता के संकल्प और उद्देश्य को साकार कर पाएंगे।

प्रदेश के राजधानी रायपुर से लेकर बलरामपुर, सुकमा और राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक सभी जिलों में आज स्वच्छता महाभियान उत्साह के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह से ही अपने वार्डों के सार्वजनिक स्थल, व्यावसायिक परिसर, कार्यालयों, हाट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, कृष्ण कुंज सहित सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान आम नागरिकों ने स्वत:स्फूर्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाई और स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि स्वच्छ प्रकृति और स्वच्छ वातावरण से ही जीवन को सुखमय बनाया जा सकेगा।

इस मौके पर कई जिलों में सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर किए गए नवाचारी पहल को भी लोगों ने सराहा। लोगों ने उत्साह के साथ साफ-सफाई करते हुए तस्वीरें निकाय के पोर्टल और स्वच्छ भारत, छत्तीसगढ़ मॉडल हैशटैग के साथ सोशल मीडिया में साझा की। घर-घर से कचरा इक_ा करने वाली दीदियों ने 01 तारीख को स्वच्छता के लिए एक घंटा श्रमदान का निमंत्रण दिया था, जिससे लोगों की भारी भीड़ जुटी।

Politics: मुफ्त की राजनीति में उतरी भाजपा और कांग्रेस तो इनका क्या होगा? फिर जनता किस पर करेगी भरोसा!
नशा के अवैध कारोबार ल बंद करे बर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ह छावनी थाना म सउपीस ज्ञापन
मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर भिलाई में व्यापारियों में उत्साह, बोले- छत्तीसगढ़ बने आर्थिक शक्ति-केंद्र     
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर
Next Article सितंबर में 10 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, इस वित्त वर्ष में चौथी बार 1.62 लाख करोड़ के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?