ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर

By Mohan Rao
Published: October 2, 2023
Share
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दौरान उसकी मां भी सामने थी। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और बेटा नहीं होने के कारण पति व सास उसे प्रताड़ित करते हैं। वहीं इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पति व सास पर धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार की है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर गांव के पिवरी चौक निवासी लवकेस गुप्ता का विवाह गोपाल निवासी रेणु गुप्ता से नौ वर्ष पहले हुआ था। बताया जा रहा है शादी के बाद से ही पति व सास रेणु गुप्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दोनों की दो बेटियां हैं और बेटा नहीं पैदा होने को लेकर अक्सर विवाद करते थे। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और लवकेश गुप्ता ने अपनी मां के सामने पत्नी रेणु गुप्ता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सूरजपुर ने रेणु गुप्ता का बयान लिया है। अपने बयान में पीड़िता ने पति व सास सहित ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रेणु गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि बेटा नहीं होने के कारण उसे प्रताड़ित करते थे और रविवार की सुबह उसके पति ने अपनी मां के सामने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। रेणु गुप्ता की मां सुमित्रा देवी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति लवकेश गुप्ता, उसकी मां मालती देवी व बड़े भाई बड़कू गुप्ता के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

नेपाल में ‘जल प्रलय’ : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागिरक भी शामिल
Gustakhi Maaf: शराब दुकान की दूरी का मायाजाल
क्या धोनी 2021 में करेंगे CSK की कप्तानी? जानें फ्रेंचाइजी टीम के CEO का जवाब
लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
CG Crime : मोबाइल पर बेटी किसी से कर रही थी बात, गुस्से में पिता ने ले ली जान… खाट के पाये से किया हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
Next Article राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?