ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खालिस्तानी आंतकी पन्नू की धमकी के बाद परमहंस दास बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

खालिस्तानी आंतकी पन्नू की धमकी के बाद परमहंस दास बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे

By Om Prakash Verma
Published: January 1, 2025
Share
खालिस्तानी आंतकी पन्नू की धमकी के बाद परमहंस दास बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे
खालिस्तानी आंतकी पन्नू की धमकी के बाद परमहंस दास बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे
SHARE

प्रयागराज (एजेंसी)। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में आए संतों में जबरदस्त उबाल है। महाकुंभ मेले के सेक्टर-16 में अयोध्या छावनी के जगतगुरु परमहंस दास जी महाराज के नेतृत्व में संतों ने आतंकी पन्नू का पोस्टर जलाया। उसके खिलाफ संतों ने जोरदार नारेबाजी की। स्वामी परमहंस दास बोले कि अगर आतंकी पन्नू महाकुंभ में दिखा तो उसे जिंदा जमीन में दबा देंगे।

पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में अलर्ट
संगम की रेती पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पिछले सप्ताह सुरक्षा का जिम्मा खुद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने ले लिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि हर तरह की स्थिति में सभी सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं।

पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद मामला सामने आया
बता दें कि सोमवार को यूपी के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह के एनकाउंटर के बाद पन्नू ने अमेरिका से वीडियो जारी कर कहा कि वह इस घटना का बदला महाकुंभ में लेगा। उसने इस आयोजन को ‘हिंदुओं का आखिरी महाकुंभ बनाने और तीन शाही स्नानों (14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को अंतिम शाही स्नान) को निशाना बनाने की धमकी दी थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यूपी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही हैं। ड्रोन और फेस रिकग्निशन कैमरों जैसी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

महाकुंभ में सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी
महाकुंभ मेले में सुरक्षा के सात स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन तैनात होंगे, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। संवेदनशील इलाकों और प्रवेश द्वारों पर फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस कैमरे लगाए गए हैं। संभावित साइबर हमलों को रोकने के लिए एक विशेष साइबर यूनिट काम कर रही है। एनएसजी और एटीएस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। जल, थल और वायु सुरक्षा में नदियों में गश्त के लिए स्पेशल बोट और वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है। महाकुंभ में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन
नवरात्रि के आखिरी दिन आज होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, सांसारिक सुखों के लिए मां का किया जाता है आह्वान
विराट वीर मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- इतिहास में वही याद रखे जाते हैं, जो कठिन परिस्थिति में अपनों के साथ खड़े होते है
मोहाली में दिनदहाड़े वारदात: यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : निकाय चुनाव की घोषणा से पहले 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
Next Article रायपुर मेडिकल कॉलेज में 18 चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?