ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव युवा मितान क्लब की ओर से खेल मेला का आयोजन… सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी दे रहे है बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राजीव युवा मितान क्लब की ओर से खेल मेला का आयोजन… सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी दे रहे है बढ़ावा

By Bhupendra Sahu
Published: January 4, 2023
Share
राजीव युवा मितान क्लब की ओर से खेल मेला का आयोजन… सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी दे रहे है बढ़ावा
राजीव युवा मितान क्लब की ओर से खेल मेला का आयोजन… सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी दे रहे है बढ़ावा
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के खेल के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं तथा बुजुर्ग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, कंचा, भंवरा, दौड़, पिट्टूल, फुगड़ी इत्यादि खेलों में लोग अपनी रूचि दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भिलाई नगर विधायक एवं राजीव युवा मितान क्लब के राज्य स्तर के समन्वयक देवेंद्र यादव तथा भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब वार्ड क्षेत्रों में खेल का आयोजन कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए लोगों को इससे जोड़ने का काम कर रहे हैं। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर राजीव युवा मितान क्लब को बारी-बारी से प्रशिक्षण देकर उन्हें मूल उद्देश्यों से अवगत कराया गया है, ताकि मार्गदर्शिका के अनुरूप वह वार्ड क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर सकें। सामाजिक गतिविधियों के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कुष्ठ उन्मूलन, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त अभियान, पर्यावरण संरक्षण, एड्स से बचाव आदि का संदेश राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रसारित किया जा रहा है।

इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास के तहत रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जा रहा है। तालाबों, उद्यानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान राजीव युवा मितान क्लब कर रहे हैं इसके अलावा आम लोगों को भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक आशीष यादव, भिलाई नगर के समन्वयक सौरभ दत्ता, खुर्सीपार के समन्वयक देवेश एवं राकेश तथा वैशाली नगर के समन्वयक अतुल श्रीवास्तव के द्वारा सभी राजीव युवा मितान क्लब से लगातार संपर्क साधकर खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बना रहे हैं। इसके तहत वार्ड क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया भूमिपूजन, 35 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
राजीव युवा मितान क्लब के गठन से गांव के युवा रचनात्मक गतिविधियों की ओर हो रहे प्रेरित…
विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार
भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना, वायरस की दूसरी लहर संभव: वी के पॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 82 # 04 january 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?