ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान में बदलेगा मंत्रीमंडल: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ… 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री…. यहां देखें पूरी सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजस्थान में बदलेगा मंत्रीमंडल: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ… 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री…. यहां देखें पूरी सूची

By @dmin
Published: November 21, 2021
Share
राजस्थान में बदलेगा मंत्रीमंडल: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ… 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री…. यहां देखें पूरी सूची
राजस्थान में बदलेगा मंत्रीमंडल: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ… 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री…. यहां देखें पूरी सूची
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में आज कैबिनेट का विस्तार है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे राजभवन में होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, विधायक जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

इस सूची में पायलट खेमे से हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा, मुरारीलाल मीणा व बृजेंद्र ओला का नाम है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए छह विधायकों में से राजेंद्र गुढ़ा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाए जाने के समय तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ साथ विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को उनके पद से हटा दिया गया था। इनमें से विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा का नाम उन मंत्रियों की सूची में शामिल है जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले, शनिवार शाम मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए। मुख्यमंत्री गहलोत रात में राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले। बैठक के बाद राजभवन के बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल मिश्र से मुलाकात कर, कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे सौंपे।

असम में भीषण बाढ़ का कहर, सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग
अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत
वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना
59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल
कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग रेंज के आईजी बदले…. ओपी पाल होंगे नए आईजी… विवेकानंद सिन्हा को मिली नक्सल आपरेशन की जिम्मेदारी कृषि कानूनों पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का आया बयान: क्या फिर से मोदी सरकार बना सकती है कृषि कानून… जाने मिश्र ने क्या कहा
Next Article जीवनसाथी की पेंशन के लिए ज्वाइंट बैंक अकाउंट जरूरी नहीं, बदल गए नियम जीवनसाथी की पेंशन के लिए ज्वाइंट बैंक अकाउंट जरूरी नहीं, बदल गए नियम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?