ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रफ्तार ने ली जान: ट्रक के पहिए के नीचे आए 4 साल के बेटे व पिता की मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रफ्तार ने ली जान: ट्रक के पहिए के नीचे आए 4 साल के बेटे व पिता की मौके पर मौत

By @dmin Published August 3, 2022
Share
SHARE

बालोद। मंगलवार को दोपहर बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर डेंजरजोन जुझारा नाला टर्निंग के पास ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। ट्रक के पीछे चक्के में दबने से सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने से बाइक सवार माली घोरी निवासी 41 वर्षीय लोकेश उर्फ पिंटू तिवारी व उनके 4 साल के बेटे दक्ष तिवारी की मौत मौके पर हो गई, वे हेलमेट नहीं पहने थे।

दोनों बालोद के मधु चौक स्थित निजी स्कूल से माली घोरी अपने घर वापस जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पिता व बेटे के शव को पुलिस के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।

मौके पर मौजूद माली घोरी निवासी पीयूष तिवारी ने बताया कि दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद लोकेश तिवारी अपने बेटे दक्ष तिवारी को बाइक से घर ले जा रहा था। इस दौरान राजनांदगांव रोड की तरफ से स्पीड से आ रहे ट्रक के चालक ने ठोकर मार दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां टर्निंग भी है। बाइक सवार पिता व बेटे ट्रक के पीछे पहिए की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस व 108 संजीवनी टीम को सूचना दी। देर शाम तक दोनों के शव का पीएम किया गया।

जिला यातायात विभाग व पुलिस के अनुसार जुझारा नाला के पास टर्निंग होने से सालभर में 10-15 सड़क हादसे होते है। इसलिए इस स्थान को डेंजरजोन के दायरे में रखा गया है। लोहे का बैरियर भी लगाया गया है, बावजूद स्पीड से वाहन चलाने की वजह से हादसे हो ही रहे है। बालोद टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि ट्रक और बाइक में टक्कर होने से पिता व बेटे की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304-ए, 279 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मालीघोरी के सरपंच फिरोज तिगाला, गोलू तिगाला ने बताया कि मृतक पिंटू घर के ईंट भ_ा की देखरेख करने का काम करता था। बाइक के सामने में बिठाकर बेटे को घर ला रहा था। इसी साल बेटे का एडमिशन स्कूल में कराया था। जिसके बाद रोजाना घर से स्कूल और स्कूल से घर बेटे को बाइक से छोड़ते थे। मंगलवार को भी उसे लेने गया था। घटना के बाद दोनों के सिर से ब्लड निकल रहा था। बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में था। कंधे पर बैग लटका ही था। इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गई।

भाई कांवर यात्रा पर इसलिए आज होगा अंतिम संस्कार

मृतक पिंटू तिवारी का बड़ा भाई मुकेश कांवर यात्रा पर गया हुआ था। जिसे घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद वह कार से घर के लिए रवाना हो गया है। उनके आने के बाद बुधवार को दोनों शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया कि मृतक दक्ष तिवारी नर्सरी का छात्र था। परिवार का इकलौता बेटा था। इधर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin August 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल
Next Article 24 घंटे में चाकू की नोंक पर लूट की दो घटनाएं, फलवालों से लूटी गई नकदी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?