ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार
योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार
SHARE

मलखम्भ से अद्भुत योग क्रियाओं ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
रायपुर। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन कल सुबह 6 से 8 बजे तक रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उद्यान में 1000 से अधिक योग साधको ने एक साथ सूर्य नमस्कार और विशेष योगाभ्यास किया। उन्होंने एक साथ योगाभ्यास करते हुए सभी नागरिकों को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर कोसरंगी आश्रम जिला महासमुंद के योग साधको ने मलखम्भ के माध्यम से अद्भुत योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय विधानसभा क्षेत्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी में तीन दिवसीय योग सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लगभग 700 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का फेसबुक एवं यूट्यूब पर लाईव प्रसारण भी किया गया।

योग प्रतियोगिता व सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है, इससे राज्य में योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने भी अतिथियों और योगसाधको के साथ सूर्य नमस्कार व योगाभ्यास किया और आमजनता को योग के फायदे बताए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति केसरी लाल वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में आयोग के सदस्यगण रविन्द्र सिंह, गणेश नाथ योगी, राजेश नारा, सचिव एम.एल. पाण्डेय, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भगवंत सिंह, हास्य योग संस्थान के अध्यक्ष मुलचंद शर्मा, कार्यक्रम संयोजक के रूप में छबिराम साहू सी.एल. सोनवानी शामिल हुए।

भिलाई में शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता पर कार्रवाई, क्लस्टर ने किया सत्यापन, पात्र हैं तो आप भी करें आवेदन
पोला पर घरों में बनने लगे पकवान, सीएम ने शेयर की ठेठरी बनाते पत्नी की फोटो
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक… सीएम बघेल ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत
75 साल की द्रौपदी वर्मा ने जीती कोविड से जंग, प्राइवेट हास्पिटल में रिकवरी नहीं हो पाई तो शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में हुई भर्ती… अब बिल्कुल स्वस्थ
CG Crime : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो सोने के बिस्किट के साथ पकड़ाया तस्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महत्वपूर्ण सौगात: मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर अमल शुरू, रेशम मिशन के तहत रैली कोसा का समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी महत्वपूर्ण सौगात: मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर अमल शुरू, रेशम मिशन के तहत रैली कोसा का समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी
Next Article चंद्रयान-3: इसरो ने पहली बार दिखाई 'मिशन मून' की झलक, अगस्त में भारतीय उम्मीदों को चांद पर ले जाने की तैयारी चंद्रयान-3: इसरो ने पहली बार दिखाई ‘मिशन मून’ की झलक, अगस्त में भारतीय उम्मीदों को चांद पर ले जाने की तैयारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?