मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चयनित छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने की घोषणा: छत्तीसगढ़ से यूपीएससी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ सदन में आवास एवं भोजन की नि:शुल्क सुविधा
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ से चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2022
छत्तीसगढ़ के जो भी अभ्यर्थी दिल्ली इंटरव्यू देने जाएंगे, उनको छत्तीसगढ़ सदन में रहने-खाने की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सुविधा के मद्देनजर यह घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे, उन्हें छत्तीसगढ़ सदन में रूकने और भोजन की नि:शुल्क सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी। यूपीएससी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने वाले छात्र छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी के मोबाइल नंबर 98689-77921 पर सम्पर्क कर सकते हैं।




