ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी

By Bhupendra Sahu
Published: May 5, 2023
Share
मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी
मोहित की धुंधलाती आंखों ने देखा आईआईएम में दाखिले का सपना… CM बघेल बोले- आपके ख्वाबों को देंगे उजाला, फीस की चिंता अब हमारी
SHARE

मुख्यमंत्री ने मोहित की आईआईएम अहमदाबाद की 25 लाख रुपये फीस के लिए कैबिनेट से मंजूरी के दिये निर्देश
आखों की जेनेटिक बीमारी से जूझ रहे भाई-बहन मोहित और मुस्कान की मुख्यमंत्री ने पूरी की आस

रायपुर । मैं और भैया आंखों की जेनेटिक बीमारी रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से जूझ रहे हैं, इस बीमारी में धीरे-धीरे आंखों की ज्योति कम होती जाती है। मुझे बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और भैया की आंखों में लगभग पचास प्रतिशत ज्योति है। जब भैया का सिलेक्शन आईआईएम अहमदाबाद के लिए हुआ तो वहां की फीस जानकर हमने पढाई की उम्मीद ही छोड़ दी। हमसे कहा गया कि अगर कोई कुछ कर सकता है तो वो सिर्फ मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं। मगर हमने सोचा कि हम मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंच सकते- हम आखिर हैं ही कौन ?

आज जब मुख्यमंत्री निवास में मुस्कान ने ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहीं तो मुख्यमंत्री ने मुस्कान बिटिया से कहा- अरे ! ऐसा कभी मत सोचना, आपके सपने जरूर पूरे होंगे। फीस की चिंता भूल जाओ और खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मुख्यमंत्री ने मोहित की फीस के लिए 25 लाख रुपये प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मोहित ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे रायपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आंखों की जेनेटिक बीमारी के बावजूद वे पढ़ना चाहते हैं ताकि अपने जैसे बच्चों के लिए कुछ कर सकें। भारत के शीर्ष संस्थान आईआईएम अहमदाबाद के एंट्रेंस- कैट में उनका 99.93 परसेंट से सिलेक्शन एमबीए के लिए हुआ है। वहां 2 साल की फीस लगभग 25 लाख रुपये है। इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए सम्भव नहीं है। मुख्यमंत्री ने भाई-बहन मोहित और मुस्कान से कहा कि आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है। आप फीस की चिंता हमारे ऊपर छोड़ दीजिए और पूरा ध्यान पढाई पर लगाइए। कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर आपका सपना पूरा करेंगे।

मुस्कान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ वे और मोहित ‘रे ऑफ होप‘ नाम से प्रोजेक्ट चलाते हैं। जिसके तहत वे देश और विदेश के विज़न की समस्या से जूझ रहे लगभग 200 लोगों को मेंटल मैथ्स और इंग्लिश ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वे आगे इस काम को और आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मोहित और मुस्कान को उनके लोगों की मदद करने के जज्बे की खूब सराहना की।

महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत
आईपीएस जीपी सिंह होंगे बहाल, CAT ने दिया आदेश…. राजद्रोह-भ्रष्टाचार मामले में कर दिया गया था रिटायर
Gustakhi Maaf: पटाखों पर तर्क-कुतर्क का यह दौर कैसा
कमी के बीच सेलिब्रिटीज और नेताओं ने कैसे खरीदीं कोरोना की दवाएं? बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच का दिया आदेश
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 18088 नए कोरोना केस…. मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 201 # 05 May 2023

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?