ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनी पशुपालकों के लिए वरदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनी पशुपालकों के लिए वरदान

By Om Prakash Verma
Published: July 9, 2024
Share
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनी पशुपालकों के लिए वरदान
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनी पशुपालकों के लिए वरदान
SHARE

बीमार पशु के इलाज के लिए चिकित्सा वाहन अपने स्थान पर बुला सकता है पशुपालक
रायपुर। अब राज्य के पशुपालकों को अपने पशुओं के बीमार होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब वे आसानी से अपने स्थान पर चिकित्सा वाहन बुलवाकर अपने बीमार पशु का अच्छे से इलाज करवा सकता हैं। इस योजना के तहत केवल एक मोबाइल कॉल द्वारा बीमार गोवंश को बेहतर चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। वहीं इंसानों की तरह ही अब पशुओं को भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे पशुओं में बीमारियां कम फैलने के कारण उनकी मृत्यु दर में कमी आ रही है।

पशुपालकों ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अब चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कोंडागांव जिले में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई पशुपालक किसानों के लिए वरदान बन गई है। कोंडागांव जिले में पशुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में यह सेवा बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस योजना में चिकित्सा वाहन के माध्यम से बीमार पशुओं को घर-घर जाकर उचित इलाज किया जा रहा है। अच्छे इलाज के अभाव में जब पशुओं में बीमारी फैलने से उसकी मृत्यु हो जाती है, जिससे पशुपालक को भी हानि होती है। इससे किसान की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के कारण अब किसानों को बीमार पशुओं को अस्पताल तक पहुंचाने की चिंता भी कम हो गई है। मोबाइल चिकित्सा योजना के लागू हो जाने के बाद पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलने लगा है। अब कोई भी पशुपालक अपने पशु के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकते हैं और अपने पशुओं का अच्छे से समय पर इलाज करवा सकते हैं।

पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक शिशिरकांत पांडे ने बताया कि इस वाहन में रोग की जांच व उपचार के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान और निकृष्ट बैलों के बधियाकरण के उपकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। यह वाहन प्रतिदिन तीन स्थानों पर शिविर आयोजित कर पशुओं के रोगों की जांच व उपचार करती है। इसके माध्यम से अब तक 40 हजार 783 पशुओं का उपचार, 11541 पशुओं में रोग जांच, 38 हजार 945 पशुओं को दवाइयां, 71 गायों का कृत्रिम गर्भाधान, 1818 निकृष्ट पशुओं का बधियाकरण और 29189 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

ग्राम पश्चिम बोरगाव के पशुपालक सनोज दास की गाय का प्रसव पश्चात गर्भाशय (बच्चादानी) बाहर आ गया था। जिसकी सूचना पशु मालिक द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के हेल्पलाइन नं. 1962 में कॉल कर दी गई। सूचना पर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की टीम ने तत्काल पहुंच कर पीडि़त गाय का गर्भाशय अंदर किया तथा जरूरी उपचार किया गया। वर्तमान स्थिति में गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पखनाबेड़ा के पशुपालक मरदम सिंह वट्टी की बकरी प्रसव करने में असमर्थ थी तथा 6 घंटों से पीडि़त थी। जिसकी सूचना पशु मालिक द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की टीम को मिलने पर टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर बकरी के गर्भाशय मे फंसे हुए मेमना को बाहर निकाला गया और बकरी तथा मेमने दोनों की जान बचाई गई। वर्तमान मे बकरी तथा मेमना दोनों ही स्वस्थ है।

जिसके यहां चोरी की उसकी हालत जानकर पसीजा चोरों का दिल, सामान लौटा चिट्टी में लिखा-मालूम नहीं था इतने गरीब हैं आप
साहू समाज का मंच और शेड़ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मेयर ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ
महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, पांच डॉक्टरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : रुआबांधा में गाभिन गाय को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
Next Article सिस्टम का मुंह चिढ़ा रहा यह गांव, जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद ही कर लिया जुगाड़, चंदा जोड़कर शुरू किया काम सिस्टम का मुंह चिढ़ा रहा यह गांव, जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद ही कर लिया जुगाड़, चंदा जोड़कर शुरू किया काम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?