ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी सरकार के शासन का मूल मंत्र है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण-केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

मोदी सरकार के शासन का मूल मंत्र है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण-केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
प्रहलाद पटेल का दो दिवसीय दौरे पर, श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने किया स्वागत, खैरागढ़ उपचुनाव में करेंगे शिरकत
प्रहलाद पटेल का दो दिवसीय दौरे पर, श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने किया स्वागत, खैरागढ़ उपचुनाव में करेंगे शिरकत
SHARE

रायपुर। मोदी सरकार का मूल मंत्र है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण यह बात आज, 31 मई, 2022 को केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट संस्थान, बरौंदा, रायपुर में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि आज भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर चलते हुए, आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है ।

पटेल ने बताया कि सरकार समावेशी विकास के मॉडल के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए, उनके जीवनस्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि जनधन, उज्जवला, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत, सौभाग्य योजना आदि के माध्यम से गरीबों का न सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर देने का सफल प्रयास भी किया जा रहा है ।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की धनराशि हमारे किसान भाईयों के खाते में सीधे जमा हुई है ।

मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण सम्मेलन वर्चअुल रूप से मुख्य अतिथि, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित रायपुर जिले के किसान और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी इसमें शामिल हुए।

सम्मेलन में रायपुर के सांसद, सुनील सोनी, विधायक, बृजमोहन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट), बरौन्दा, रायपुर के कुलपति एवं निदेशक, डॉ पी. के. घोष, सहित बड़ी संख्या में किसान और योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे ।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणÓ का प्रहलाद पटेल ने विमोचन किया । इस पत्रिका में गरीबों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील केंद्र सरकार के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया गया है ।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा रीजनल आउटरीच ब्यूरो, रायपुर द्वारा परिसर में लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया किया गया। सम्मेलन के दौरान विभागीय पंजीकृत गीत एवं नाटक दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई ।

Gustakhi Maaf: डबल इंजन सरकार बनाने ‘त्रिशूल’ रणनीति
यहां गूंजी छत्तीसगढ़ी लोक गीत ”बटकी म बासी अउ चुटकी म नून की स्वर लहरियां…
सिराज के तूफान में उड़ गया श्रीलंका : 50 रनों पर सिमटी पूरी टीम…. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल… एमपी के हरदा की घटना
सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री बने बच्चों के प्यारे अभिभावक, बच्चे प्यार से बुला रहे कका, बना रहे पेंटिंग्स भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री बने बच्चों के प्यारे अभिभावक, बच्चे प्यार से बुला रहे कका, बना रहे पेंटिंग्स
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल मौसम विभाग का अनुमान, इस बार होगी सामान्य से अधिक बारिश, बंपर फसल उत्पादन की उम्मीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?