ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानव तस्करी कर ले जाये गए 70 बच्चों को रिहा कराया गया
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

मानव तस्करी कर ले जाये गए 70 बच्चों को रिहा कराया गया

By @dmin Published December 18, 2019
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सेलम, चेन्नई, हैदराबाद और उड़ीसा में बंधक मजदूर थे बच्चे
कोंडागांव पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की ‘संवेदना योजना’ के तहत चलाये गए ऑपरेशन को मिली कामयाबी

रायपुर. त्तीसगढ़ पुलिस को मानव तस्करी का रैकेट तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। संवेदना योजना के तहत चलाये गए ऑपरेशन में पुलिस ने सेलम, चेन्नई, हैदराबाद और ओडिशा के कुछ शहरों में छापा मारकर 70 से अधिक बंधक बच्चों को मुक्त कराया है। पूरे अभियान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 42 बालिकाओं 28 बालक को सकुशल रेस्क्यू कर वापस लाया गया है। कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार किया गए हैं।

कोंडागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के बालक-बालिकाओं, महिलाओं को कुछ लोग ज्यादा पैसों में काम दिलाने का लालच देकर अन्य राज्यों आन्ध्रप्रदेश ,तमिलनाडु, ओडिशा इत्यादि में बंधुआ मजदूर की तरह काम करवा रहे हैं। पुलिस को गुम बालक-बालिका के पतासाजी के दौरान सी.सी.आर.एस. प्रोजेक्ट सेलम तमिलनाडु के काउंसलर वेद भटटाचार्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बालक-बालिकाओं के सेलम में होने की सूचना मिली। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बालक-बालिकाओ को उक्त स्थान से रेस्क्यु कर सुरक्षित घर लाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कोण्डागांव, जिला बाल संरक्षण इकाई कोण्डागांव की संयुक्त रेस्क्यू टीम तैयार कर बंधकों को छुड़वाने के लिये सेलम टीम रवाना किया गया एवं बंधकों को छुड़वाया गया।

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत कुमार ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना कोण्डागांव द्वारा पीडि़त बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह सितम्बर-अक्टूबर 2018 में आरोपी जयराम सलाम पिता सिलाराम निवासी गचुमकल मड़ानार, उमेश कुमार मण्डावी पिता समलूराम निवासी गुटापारा, जैतराम नेताम पिता मालू नेताम निवासी बागझर, व अन्य ने उसकी बेटी एवं क्षेत्र के अन्य बालक-बालिकाओं को बहला फुसला कर अधिक मजदूरी दिलाने का लालच देकर चेन्नई ले गए जहां उन्हें बंधक बनाकर काम लिया जा रहा था यहां तक कि बीमार रहने पर भी मजदूरी कराई जाती थी। पुनः उक्त आरोपी धमकी देकर क्षेत्र से बालक बालिकाओ को मजदूरी कराने अपने साथ ले गये हैं ।
पुख्ता जानकारी मिलते ही थाना कोण्डागांव पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूध्द अपराध क्र0-335/2019 धारा 370,34 भा.द.वि. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए प्रकरण में कार्यवाही की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा सभी बंधकों को सकुशल रेस्क्यू कर विधिवत परिजनों को सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार थाना माकड़ी एवं फरसगांव क्षेत्र में भी अधिक मजदुरी का लालच व झांसा देकर दूसरे राज्य ले जाने एवं जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराने तथा मजदूरी के बाद रूपये भी नहीं देने जैसी सूचना मिलने पर पीडि़त पक्ष के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है तथा प्रकरण के सभी बंधकों को मुक्त कराया गया है।
उपरोक्त के अतिरिक्त तमिलनाडु, गोवा, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, आदि राज्यों के विभिन्न कारखानों तथा अन्य स्थानों पर छत्तीसगढ़ के करीबन 300 बालक-बालिकाओं, मजदुरों को बंधक बनाकर काम कराने की सूचना मिली है जिनको रेस्क्यू करने हेतु टीम रवाना की जा रही है।
डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने बताया कि संवेदना योजना के तहत राज्य पुलिस लगातार महिलाओं में विरूद्ध अपराध और मानव तस्करी रोकने छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोंडागांव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चलाया गया और सत्तर बच्चों को मुक्त कराया गया है। सभी जिलों में ये ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin December 18, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्रीबघेल बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर बिलासपुर के महंत बाड़ा पहुंचे
Next Article बस्तर में हल्बी, गोंड़ी में किया जा रहा है सुपोषण अभियान और हाट बाजार क्लीनिक योजना का प्रचार-प्रसार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?