ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मूसलाधार बारिश में भी कम नही हुआ ताजियादारों का हौसला, अलाव पर भी चले अकीदतमंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मूसलाधार बारिश में भी कम नही हुआ ताजियादारों का हौसला, अलाव पर भी चले अकीदतमंद

By @dmin
Published: August 10, 2022
Share
मूसलाधार बारिश में भी कम नही हुआ ताजियादारों का हौसला, अलाव पर भी चले अकीदतमंद
मूसलाधार बारिश में भी कम नही हुआ ताजियादारों का हौसला, अलाव पर भी चले अकीदतमंद
SHARE

भिलाई। कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले 10 मुहर्रम पर मंगलवार को शहर में सुबह से रात तक जम कर बारिश हुई। हालांकि इस मूसलाधार बारिश में भी ताजियादारों का हौसला कम ना हुआ। इस साल भी बदस्तूर ताजिया निकले। लोग भीगते हुए अखाड़े के करतब दिखाते रहे और पूरे रास्ते ‘या हुसैन’ की सदा गूंजती रही। हालांकि बारिश के चलते जुलूस में आम लोगों की चहल पहल कम रही।

10 मुहर्रम के मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों और घरों में लोगों ने दोपहर में नमाज़े जुहर के बाद दुआए आशूरा पढ़ी और दुआएं की। मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार लंगर और शरबत की सबील कम लगी। शाम 6:00 बजे के बाद शहर के कैंप,खुर्सीपार व सुपेला सहित अन्य हिस्सों से तमाम ताजिए व अखाड़े पावर हाउस चौक पर पहुंचे। यहां से निर्धारित रूट पर चलते हुए यह जुलूस सेंट्रल एवेन्यू व जामा मस्जिद सेक्टर 6 के सामने से होते हुए देर रात तक कर्बला मैदान पहुंचा।

जहां फातिहा ख्वानी के बाद जुलूस खत्म हुआ। इसके पहले बीती रात 8 अगस्त को जेपी चौक के समीप और फरीद नगर में अलाव का आयोजन किया गया। जिसमें दहकते अंगारों पर लोगों ने चलकर अपनी अकीदतमंदी का सबूत दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा थे। मुहर्रम पर शिया समुदाय ने भी मातम किया। हास्पिटल सेक्टर औऱ प्रियदर्शनी परिसर में दस दिन तक तकरीर में करबला के वाकयात बयान किए गए। 10 मुहर्रम पर मंगलवार को दोनों ईमाम बाड़ों से काले लिबास में जुलूस निकला और पास ही से गश्त कर ईमामबाड़ा लौट गया। शिया समुदाय मुहर्रम पर पूरे 40 दिन मातम करेगा और 40 वें पर फातिहा व जुलूस के साथ मुहर्रम का आयोजन संपन्न होगा।

किसानों के लिए खुशखबरी: देश को मिली 35 नई फसलों की वैरायटी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- बढ़ेगी किसानों की आय
CG News: सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धि पूर्ण रहा, महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम नहीं- रत्नावली कौशल
Gustakhi Maaf: कभी हम डाक्टर तो कभी दवा बदल लेते हैं
अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी
विधानसभा चुनाव को देखते हुए दुर्गोत्सव समितियों को दुर्ग पुलिस का सख्त निर्देश, आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा
Next Article स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?