ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण
SHARE

बस्तर के कोंटा विधानसभा से भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। यहां कोंटा के गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री 18 से 2 जून तक बस्तर के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोंटा विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री बघेल श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद बुजुर्ग मरीज के साथ बैठकर उनसे बातचीत की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा संभाग में थे। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के आठ विधानसभा में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ को जाना। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जनता से सीधी बात की और उनकी समस्या को जाना, साथ ही उन समस्या का त्वरित निराकरण किया। क्षेत्र की जनता की मांगों पर मुख्यमंत्री बघेल ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप अनेक सौगातें भी दीं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत तिरोड़ा स्टेशन में होगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कमीशनिंग काम… 29-30 नवंबर को नहीं चलेगी यह ट्रेने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
विभागीय जांच प्रक्रिया में अब आएगी गति… समय पर होगा प्रकरणों का निपटारा… वीडियो कान्फ्रेंसिंग से नियमित सुनवाई को छत्तीसगढ़ शासन ने दी मान्यता
गजब का चोर : दुर्ग एसपी को देने लगा ज्ञान, बताया कैसे रोकें चोरियां, किस समय पर होनी चाहिए गश्त…. देखें Video
34 वीं राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता 30 से बिकानेर में… विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 210 # 18 may 2022
Next Article भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मल्हार के देउर मंदिर में मनाया विश्व संग्रहालय दिवस भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मल्हार के देउर मंदिर में मनाया विश्व संग्रहालय दिवस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?