ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने चिल्फी में बैगाओं के साथ मनाया नया साल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने चिल्फी में बैगाओं के साथ मनाया नया साल

By @dmin
Published: January 2, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने चिल्फी में बैगाओं के साथ मनाया नया साल
मुख्यमंत्री ने चिल्फी में बैगाओं के साथ मनाया नया साल
SHARE

स्व-सहायता समूह की बहनों ने तिलक लगाकर किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया वर्ष मनाने कबीरधाम जिले के बैगा एवं आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड बोडला के ग्राम चिल्फी पहुंचे। उन्होंने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति परिवारों व अन्य लोगों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी पहुंचे थे। उन्होंने चिल्फी में सभी का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल व प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे प्रदेश के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोदादार पहुंचे। वहां बिहान महिला स्व-सहायता समूह के बहनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल व कृषि मंत्री श्री चौबे का तिलक लगाकर स्वागत किया। विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के नर्तक दलों ने अपने पारंपरिक वेश-भूषा में नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पर्यटन स्थल सरोदा दादर का अवलोकन करते हुए कबीरधाम जिले की शंात और मनमोहक वादियों की तारीफ की। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमने रायपुर राजधानी में श्रमिक भाई-बहनों के बीच पहुंच कर अपना नया वर्ष की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर श्रमवीरों को सौगात देते हुए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा की है। स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से छत्तीसगढ़ को लगातार तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के श्रम के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा की नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुरोधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही हमारे नए वर्ष का संकल्प है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को हमने दाम दिया। किसानों के धान की समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्योगों में कार्यरत मजदूर की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल की गई है, इससे लगभग 4 लाख श्रमिकों को अतिरिक्त 2 वर्ष का लाभ मिला है। वही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं असंगठित कर्मकार की मृत्यु पर एक लाख रुपये एवं दिव्यांगता पर 50 हजार की राशि दी जा रही है। विभिन्न योजनाओं में 16 लाख से अधिक श्रमिकों को लगभग 284 करोड़ रुपए की सहायता सहायता पहुंचाई गई है।

खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या… पुलिस से बचने फायरिंग कर भागे
कोरोना ब्रेकिंग: टूटे अब तक के सारे रिकार्ड…. एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 3.62 लाख नए केस…. पहली बार 3 हजार से अधिक मौतें…. रिकार्ड 2.62 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य
निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ली विभिन्न मुद्दों पर जोन आयुक्त की बैठक…. कोरोना की रोकथाम के लिए हर पहलुओं पर फोकस करने के निर्देश
सरगुजा और धमतरी में आग, हजारों हेक्टेयर जंगल खाक, वनकर्मियों की हड़ताल से आफत
हरेली: देश की पहली और अनोखी योजना की शुरूआत, सीएम भूपेश बघेल बने गोपालक, पांच लीटर गोमूत्र बेचकर कमाए 20 रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखी चिठ्ठी, अस्थायी अस्पताल शुरू करने को कहा
Next Article आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?