ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का आखिरी ट्रायल, भारत में पांच जगहों का चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का आखिरी ट्रायल, भारत में पांच जगहों का चुनाव

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए पांच जगहों को चुन लिया गया है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के मानव परीक्षण का आखिरी और तीसरे चरण का ट्रायल होना है, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव रेणु स्वरुप ने इसके बारे में जानकारी दी।
रेणु स्वरुप का कहना है कि ऐसा करना जरूरी था क्योंकि भारत को वैक्सीन देने से पहले देश में डाटा का होना बहुत जरूरी है। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाले संस्थान सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने चुना है और इसका साथ दे रही एस्ट्राजेनेका फार्मास्युटिकल कंपनी। इस महीने की शुरुआत में दोनों ट्रायल के परिणाम छापे जा चुके हैं। रेणु स्वरुप का मानना है कि बायोटेक्नोलॉजी विभाग भारत में कोरोना की वैक्सीन को लेकर किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। चाहे इसकी फंडिंग की बात हो या रेगुलेटरी क्लीरियंस के लिए दी जा रही सुविधाओं की बात हो।
स्वरुप का कहना है कि बायोटेक्नोलॉजी विभाग तीसरे चरण के लिए जगह निश्चित कर रहा है, इसके लिए पहले से काम हो रहा है और पांच जगहों का चुनाव कर लिया गया है ताकि तीसरे चरण का ट्रायल यहां किया जा सके। इसके अलावा संभावित वैक्सीन को लेकर पुणे में स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मानव परीक्षण के दूसरे और तीसरे चरण के लिए अनुमति मांगी है।
एसआईआई ने कहा कि वो अंतिम मंजूरी से पहले ही वैक्सीन को बनाना शुरू कर देगी ताकि एक बार मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन को बनाने में दिक्कत ना आए। हर वैक्सीन मैन्यूफैक्चर के साथ बायोटेक्नोलॉजी विभाग करीबी से काम कर रहा है और एसआईआई के तीसरे चरण का ट्रायल काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अगर वैक्सीन कामयाब हो गई और इसे भारतीय जनता को देना पड़ेगा तो इसके लिए देश में डाटा की जरूरत पड़ सकती है।
वैक्सीन के मानव परीक्षण के तीसरे चरण के लिए पांच जगहों का चुनाव कर लिया गया है। कुछ हफ्तों के बाद वहां भी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर दी जाएगी। 20 जुलाई को वैज्ञानिकों ने एलान किया कि ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाई जा रही वैक्सीन सुरक्षित है और मरीज के शरीर में मजबूत इम्यून सिस्टम बना सकती है। 
अप्रैल और मई में ब्रिटेन के अस्पतालों में 1,077 स्वस्थ और 18-55 साल के बीच वाले लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई, ऐसा वैक्सीन के पहले चरण में किया गया। इसके परिणाम लांसेट मेडिकल जर्नल में छापे गए थे। परिणामों में बताया गया कि वैक्सीन मरीज के शरीर में मजबूत एंटीबॉडी बनाती है और 56 दिनों के लिए टी-सेल्स इम्यून रिस्पॉन्स बनाती है।
वैज्ञानिकों ने माना कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी तो ये और अच्छे परिणाम दे सकता है। मानव परीक्षण के पहले चरण में वैक्सीन की सुरक्षा को देखने के लिए कम समूह के लोगों को डोज दी गई। दूसरे चरण में वैक्सीन सैकड़ों लोगों पर ट्रायल की गई, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों को भी शामिल किया गया था। तीसरे चरण में वैक्सीन हजारों लोगों को दी जाएगी। भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन अभी मानव परीक्षण के पहले चरण पर पहुंची हैं। ये दोनों कंपनियां जायडस कैडिया और भारत बायोटेक हैं।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति
एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत, फंदे पर पति-पत्नी की लाश, बेड पर मिले बच्चों के शव
भोरमदेव महोत्सव : 26 और 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन, सीएम साय व विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्री होंगे शामिल
नवा रायपुर में वेटलैण्ड पर वर्कशॉप, सीएम साय का आह्वान- वेटलैण्ड मित्र बनें, जैविक विरासत को बचाएं
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से कानपुर और नवतनवा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. 10 जनवरी से होंगी शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुंछ में गोलाबारी पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर, आठ घायल पुंछ में गोलाबारी पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर, आठ घायल
Next Article Gold futures became costlier by Rs 1,500 in just two days, silver prices increased by Rs 6,000 सिर्फ दो दिनों में 1,500 रुपए महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत 6,000 रुपए बढ़ी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?