ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातम में बदली खुशियां: 15 लाशें और सात फेरे, परिजनों की मौत से अनजान बेटी की ऐसे हुई शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मातम में बदली खुशियां: 15 लाशें और सात फेरे, परिजनों की मौत से अनजान बेटी की ऐसे हुई शादी

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
मातम में बदली खुशियां: 15 लाशें और सात फेरे, परिजनों की मौत से अनजान बेटी की ऐसे हुई शादी
मातम में बदली खुशियां: 15 लाशें और सात फेरे, परिजनों की मौत से अनजान बेटी की ऐसे हुई शादी
SHARE

धनबाद। धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार को सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी। लेकिन एक चिंगारी से लगी आग ने दुल्हन की मां, बहन, दादा और चाची समेत 15 लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं, दुल्हन स्वाति इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि उसके घर में इतनी बड़ी त्रासदी हो गई है। उसे बताया ही नहीं गया कि उसके परिजनों की मौत हो गई है।

दुल्हन को सिर्फ इतना बताया गया था कि घर में आग लगी है और उसकी मां घायल है। यह सुनते ही उसके चेहरे की हंसी बिल्कुल गायब हो गई। मंगलवार की रात विवाह स्थल सिद्धि विनायक में न द्वारचार हुआ न जयमाला। सीधे शादी की रस्में शुरू हो गईं। यह सब होता देख दुल्हन स्वाति टकटकी लगाए देख रही थी. उसकी आंखें बार-बार मां, भाई और अन्य को तलाश रही थीं। लेकिन वह चुपचाप शादी की रस्में निभाती गई।

एक दीये से लगी आग ने छिनी खुशियां
बता दें कि धनबाद के जोड़ा फाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। इस अपार्टमेंट में रहने वाले सुबोध लाल की बेटी की शादी थी। उनके घर में हजारीबाग और बोकारो से रिश्तेदार आए हुए थे. आग की चपेट में आने से 15 लोगों की जान चली गई।

100 लोगों की ऐसे बची जान
धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान एक छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी फैली कि 15 लोग इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि जब अपार्टमेंट में आग लगी तो बिल्डिंग के में रहने वाले करीब 100 लोग छत की तरफ दौड़ गए। वे सभी सुरक्षित हैं लेकिन जिन लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की वे सभी इसकी चपेट में आ गए।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए तैयार हुआ आवास, राजकीय अतिथि गृह में रहेंगे सीएम
happy birthday salman khan: शाहरुख ने सलमान को लगाया गले, फैंस हुए खुश…
शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाला शिक्षक बर्खास्त और अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित, आदेश जारी
आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख खान को बड़ा झटका…. बायजूस ने लगाई विज्ञापनों पर रोक
रायगढ़ में पहली बार समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 110 # 02 February 2023
Next Article इस बार भी भोले बाबा की बाराती बनकर भिलाई आएंगे पूर्व गृह मंत्री पैकरा और अमर अग्रवाल... दया के आमंत्रण को स्वीकारा भोले बाबा की बाराती बनकर भिलाई आएंगे पूर्व गृहमंत्री पैकरा और अमर अग्रवाल… दया के आमंत्रण को स्वीकारा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?