ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाला शिक्षक बर्खास्त और अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित, आदेश जारी
Share
Notification Show More
Latest News
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
October 21, 2026
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाला शिक्षक बर्खास्त और अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित, आदेश जारी

By Om Prakash Verma Published April 2, 2024
Share
शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाला शिक्षक बर्खास्त और अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित, आदेश जारी
शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाला शिक्षक बर्खास्त और अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित, आदेश जारी
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के अनुमोदन के बाद दोनों कर्मचारियों की क्रमश: सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से और स्टाफ नर्स का निलंबन आदेश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य बिलासपुर से आज जारी किए गए।

गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचहा में संतोष कुमार केंवट प्राथमिक स्कूल के शिक्षक थे। उनके द्वारा 28 फरवरी को शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाया गया। घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कलेक्टर के निर्देश पर केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच की गई। इस संबंध में निलंबित शिक्षक का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की प्रावधानों के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के अनुक्रम में यह कठोर कार्रवाई की है।

इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के ही ग्राम लोहर्सी स्थित पीएचसी अस्पताल में पदस्थ स्टार्फ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। मरावी 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बिना अनुमति के अस्पताल से नदारद पाई गईं। बीएमओ मस्तुरी ने इस आशय की रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी। निलंबन अवधि में मरावी सीएमएचओ कार्यालय में अटैच रहेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

You Might Also Like

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

Om Prakash Verma April 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्तदान कर बीएसएफ के जवानों ने बचाई आदिवासी महिला की जान, परिजनों ने जताया आभार
Next Article बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ : चार नक्सली ढेर, मौके से हथियार बरामद… सभी जवान सुरक्षित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?