ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2024
Share
मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला
मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धरसींवा के में दो अनाथ बहनों को पाल रही बेरोजगार नानी ने कलेक्टर से उनके भविष्य को बचाने की गुहार लगाई है। नाबालिगों की मां ने भाग कर दूसरी शादी कर ली और पिता ने भी साथ छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों बहनों को मौसी ने मरते दम तक पाला। अब मौसी की मौत के बाद दोनों बच्चियां बेरोजगार नानी के साथ रहती हैं। इन बेसहारा बहनों को अब स्कूल ने भी दस हजार दिए बिना टीसी या मार्कशीट देने से मना कर दिया है। ऐसे में नानी और दोनों बहनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धरसींवा के चरोदा गांव का है, जहां की निवासी महिला सीमा यादव ने अपनी बेटी मधु यादव की शादी 15 साल पहले सिलतरा की फेक्टरी में काम करने वाले झारखण्ड निवासी संजय यादव से कराई थी। मधु ओर संजय को शादी के बाद दो बेटियां हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही मधु ने अपने पति संजय को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इधर पत्नी मधु के भागने के बाद संजय ने भी दोनों बेटियों से अघोषित रूप से रिश्ता तोड़ कर उनकी नानी के पास छोड़ दिया।

अब दोनों बच्चियां नानी के घर रहने लगे जहां नाना का भी स्वर्गवास हो चुका था। नानी के साथ एक मौसी थी जो बैंक में कार्यरत थी। जब तक वह जीवित रही उसने दोनों बच्चियों और अपनी मां का पालन पोषण किया। लेकिन दोनों बहनों के पास अब केवल नानी ही रह गई, वो भी बेरोजगार। ऐसे में गरीबी में जी रही नानी अनाथ बहनों को पालने में असक्षम है। दोनों बहनों ने नानी के साथ जा कर अपनी पूरी कहानी बताई और न्याय के लिए अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

फीस बकाया होने के चलते स्कूल ने रोका मार्कशीट और टीसी
नाबालिग बेटियों की नानी सीमा यादव ने पुलिस में बताया, कि दोनों बेटियों की पढ़ाई निजी स्कूल में चल रही थी, जिसका खर्च बच्चियों की मौसी उठाती थी। लेकिन बीते साल उसके देहांत के बाद दोनों बेटियों की निजी स्कूल की फीस दस हजार रुपये बकाया है। स्कूल ने साफ कह दिया है कि दस हजार बकाया चुकाएंगे तब ही दोनों बहनों को टीसी व अंकसूची दी जाएगी। वहीं टीआई के जनसुनवाई में व्यस्त होने के चलते इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करेगी, फिलहाल इसकी कोई जानकारी उनसे नहीं मिल सकी है।

पंजाब में आप नेता की हत्या : गुरुद्वारे में माथा टेककर निकले, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
क्रिकेट: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा
अप्रैल को देशभर से घाटी पहुंचेंगे कश्मीरी पंडित, नवरेह के मौके पर भागवत करेंगे संबोधित
खतरा अभी टला नहीं: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
अफगानिस्तान में लड़ाई अभी बाकी है! अंद्राब में मारे गए तालिबान के 50 लड़ाके, जिला कमांडर भी हुआ ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम आवास ने चैती का सपना किया साकार, सुशासन और संवेदनशील साय सरकार की पहल पीएम आवास ने चैती का सपना किया साकार, सुशासन और संवेदनशील साय सरकार की पहल
Next Article CG Breaking : जगदलपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, मां-बेटे की हत्या….. जांच में जुटी पुलिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?