ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला कांग्रेस की रामनवमी रैली से राममय हुआ शहर, विधायक हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला कांग्रेस की रामनवमी रैली से राममय हुआ शहर, विधायक हुए शामिल

By @dmin
Published: April 10, 2022
Share
कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
SHARE

रिश्तों एवं संबंधों की मर्यादा रख पुरुषोत्तम कहलाते हैं श्रीराम : वोरा
दुर्ग। रविवार को रामनवमी के दिन पूरे देश में रामनवमी का पर्व उत्साह एवं उमंग से मनाया जा रहा है। प्रभु श्रीराम ने आज ही के दिन मनुष्य अवतार लिया था। रामनवमी के आयोजनों में श्री राम का ननिहाल माना जाने वाला छत्तीसगढ़ भी कहीं पीछे नहीं है। दुर्ग में विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रामनवमी की रैली ने शहर को राममय कर दिया। चारो तरफ जय श्री राम के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रामलला की भक्ति में स्कूटर रैली निकाली गई। जिसमें शिरकत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि जीवन से जुड़े सभी रिश्तों एवं संबंधों की जो शिक्षा भगवान राम ने विश्व को दी है उसी की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

सर्वशक्तिमान श्री राम की जयंती शक्ति रूपी माता की पूजा के नौवें दिन हुआ है जिसमें यह संदेश प्राप्त होता है कि शक्ति के साथ संयम एवं मर्यादा आवश्यक है। माता पिता का सम्मान, मित्रता, भाइयों से प्रेम, जीवन साथी का सम्मान सहित शत्रु के गुणों का भी सम्मान करने की सीख हमें प्रभु राम के जीवन से प्राप्त होती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना एवं चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री राम से जुड़ी प्रदेश वासियों के भावना के अनुरूप प्राचीन सभ्यता एवं इतिहास को संजोने का कार्य राज्य सरकार कर रही है जिससे नई पीढ़ी को भी श्रीराम एवं उनके आदर्श व्यक्तित्व को करीब से जानने एवं अनुसरण करने का अवसर प्राप्त हो सके।

शहर भर को राममय करने वाली रैली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सभापति राजेश यादव, रत्ना नारमदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली समेत महिलाएं एवं अन्य कांग्रेसी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज
Bhilai Breaking : सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच… जानिए क्या-क्या हुआ पार
ये छोटे-छोटे उपाय दिला सकते है गर्दन दर्द से छुटकारा
IPL betting : गोवा के फ्लैट में रायपुर पुलिस ने रेड कर 8 सटोरियो का पकड़ा, 10 करोड़ के लेनदेन का खुलासा
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, 50 घायल, वेंकट द्वार का टोकन लेने लगी थी हजारों की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 172 # 10 April 2022
Next Article 500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद 500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?