ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद

By @dmin
Published: April 10, 2022
Share
500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद
500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के रोहतास जिले में 500 टन के पुल चोरी मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक राजद नेता भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से गैस कटर भी बरामद किया है। जांच के लिए बनी एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ शशि भूषण ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारी अरविंद कुमार, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज, चंदन कुमार, सचिदानंद सिंह, मनीष कुमार, गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी अरविंद के ही वाहन से पुल के सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया था।

क्या है पूरा मामला
बिहार के रोहतास जिले में शनिवार को चोरी का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया था। यहां नकली अधिकारी बनकर आए चोरों ने तीन दिन में 60 फीट लंबे और 500 टन वजनी लोहे का पुल ही गायब कर दिया। मजेदार बात यह है कि चोरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से ही पुल कटवाया और गाडिय़ों में भरकर उसका लोहा चुरा ले गए। पूरा मामला नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर का है। यहां आरा कैनाल नहर पर 1972 के आसपास लोहे का पुल बनाया गया था। इसी पुल को तीन दिन में चोरों ने चालाकी से कटवाया और फिर इसका लोहा ट्रकों में भरकर नौ दो ग्यारह हो गए। इस पुल को कटवाने में बुलडोजर, गैस कटर का भी इस्तेमाल होता रहा।

गांव को लिया झांसे में
चोरों ने इतनी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया कि ग्रामीण से लेकर स्थानीय कर्मचारी तक झांसे में आ गए। वे सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर गांव पहुंचे थे और विभागीय आदेश बताकर पुल को कटवाना शुरू कर दिया। इस तरह लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा लोहे का पुलिस चोरी हो गया। ग्रामीण कई बार लोहे का पुल हटवाने का आवेदन दे चुके थे। चोरों ने इसी आवेदन का सहारा लिया और ग्रामीणों को इस भरोसे में लिया कि, वे उनके आवेदन के बाद विभागीय आदेश पर पुल हटाने आए हैं।

ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फूले के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं : भूपेश बघेल
करोड़ों की लागत से घासीदास नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में होंगे विकास कार्य, कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने किया भूमिपूजन
Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
वजन त्यौहार 2022 के आंकड़े जारी… एक वर्ष में कुपोषण की दर में इतने प्रतिशत की आई कमी
कोरबा में खुला प्रदेश का 11वां वायरोलॉजी लैब… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया वर्चुअल लोकार्पण…. कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा के सैम्पलों की होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण महिला कांग्रेस की रामनवमी रैली से राममय हुआ शहर, विधायक हुए शामिल
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया दिल दहलाने वाली घटना: युवक की हत्या कर सूटकेस में भरा शव, पेट्रोल से जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?