ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में अब आर-पार, ठाकरे पर बयान के बाद हिरासत में नारायण राणे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र में अब आर-पार, ठाकरे पर बयान के बाद हिरासत में नारायण राणे

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
सोनिया गांधी की चिट्ठी से सरकार में टकराव, एनसीपी की नाराजगी पड़ न जाए भारी
सोनिया गांधी की चिट्ठी से सरकार में टकराव, एनसीपी की नाराजगी पड़ न जाए भारी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने की मांग वाली राणे की याचिका पर अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। भाजपा नेता प्रमोद जठार ने कहा है कि रत्नागिरी के एसपी नारायण राणे को बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के गिरफ्तार करने संगमेश्वर पहुंच गए हैं। बीजेपी नेता के मुताबिक, रत्नागिरी के एसपी का कहना है कि उन पर गिरफ्तारी का जबरदस्त दबाव है और उन्हें 5 मिनट में राणे को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका अधिवक्ता अनिकेत निकम ने दायर किया है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ ने निकम को अदालत जाने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया है। नासिक, पुणे और महाड थाने में दर्ज तीन प्राथमिकी को रद्द करने के लिए भी आवेदन दिया गया है। कोर्ट ने रद्द करने की याचिका पर भी सुनवाई नहीं की है।

किस बयान को लेकर है विवाद?
केंद्रीय मंत्री राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कथित तौर पर कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।

राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।

श्रीराम कथा में प्रेरक प्रसंग, चिन्मयानंद बापू ने कहा- भगवान जिससे ज्यादा प्रेम करते हैं उसके ही नयन भिगोते हैं
रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर… केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाज
निगम के सफाई मित्रों का सुरक्षा चैलेंज…. घर के सेप्टिक टैंक और सीवेज को साफ करने चलाया जा रहा अभियान
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही
Next Article National level coaching started in Raipur for IIT and Medical... Expert teachers from Kota and Delhi will teach आईआईटी और मेडिकल के लिए रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग प्रारंभ… कोटा और दिल्ली के एक्सपर्ट शिक्षक पढ़ाएंगे… कम खर्च में क्लासरूम व डिजिटल कोचिंग की सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?