ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महर्षि पतंजलि की सीख से अवगत कराया गृहमंत्री ने, कहा योग जीवन में संतुलन के लिए बेहद जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महर्षि पतंजलि की सीख से अवगत कराया गृहमंत्री ने, कहा योग जीवन में संतुलन के लिए बेहद जरूरी

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
SHARE

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अपने संबोधन में कहा
बारिश की वजह से खालसा स्कूल में कराया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
दुर्ग। महर्षि पतंजलि के इस सूत्र की संक्षेप में व्याख्या कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में आम नागरिकों को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि हमेशा योग के साथ धारणा अर्थात विचारों की शुद्धता पर बल देते थे। योग करते वक्त हमेशा यह ध्यान रहें कि एकाग्रता योग पर हो। मन की एकाग्रता के साथ किये गये योग का प्रभावी परिणाम मिलता है। गृह मंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से जीवन में संतुलन साधने में मदद मिलती है। एकाग्रता बढ़ती है निश्चय मजबूत होता है। यह भारत की प्राचीन ज्ञान विज्ञान की प्रणाली है और इसे अब दुनिया ने अपना लिया है। गृह मंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से मन की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यौगिक क्रियाओं से शारीरिक संतुलन सधता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योग दिवस के आयोजन के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। आज दुर्गवासियों के बीच जिलास्तरीय समारोह में भाग लेकर बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुंदर आयोजन जिले में किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से आरोग्य के विषय में लोग अधिक जागरूक होंगे और योग तथा प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस मौके पर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि योग दिवस के जिला स्तर के कार्यक्रम का आयोजन शताब्दी गार्डन में होना था लेकिन बारिश के चलते खालसा स्कूल में यह आयोजन हुआ। सीमित समय में अधिकारियों ने बहुत अच्छे से कार्य किया और योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक हो सका।

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर हर आयुवर्ग के लोग योग करने उपस्थित हुए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, राजेंद्र साहू, देवेंद्र देशमुख, श्रीमती योगिता चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संभागायुक्त महादेव कांवरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा, सीसीएफ बीपी सिंह, एसपी डा. अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, डीएफओ शशिकुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

सभी ब्लाक एवं नगरीय निकायों में भी हुआ आयोजन- योग दिवस का आयोजन सभी ब्लाक एवं नगरीय निकायों में भी हुआ। यहां पर ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों में ऐसे आयोजन हुए। इसके अलावा स्कूलों में भी यह आयोजन हुए। सीसीएम तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। सीसीएम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. अतुल मनोहर राव देशकर के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

लिंक रोड से जवाहर मार्केट तक की हर दुकान में पहुंचे विधायक रिकेश, व्यापारियों को दी “जीएसटी बचत” की बधाई
जवाहर नगर में ब्राउन शुगर बेच रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… पांच आरोपी गिरफ्तार
भाजयुमो ने पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
भारतीय रेल का नया कीर्तिमान, एक साल में बना दिए 7,134 कोच, पिछले 10 साल में कोच उत्पादन का आंकड़ा 54809 तक पहुंचा
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएमसी में शामिल हुए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके मंत्री यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन
Next Article कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?