ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​ममतामयी मिनीमाता ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिखाई राह : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Latest News
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
shreekanchanpath 08 # 20 October 2026
October 20, 2026
गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
October 20, 2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

​​​​​​​ममतामयी मिनीमाता ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिखाई राह : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

By @dmin Published August 12, 2021
Share
SHARE

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में आयोजित ममतामयी मिनीमाता की 49वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास सेवा समिति के द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने गुरूद्वारा स्थित गुरू गद्दी की पूजा-अर्चना कर समस्त मानव समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की जो राह दिखाई है, उस पर चलकर छत्तीसगढ़ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिनीमाता का संपूर्ण जीवन राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्षमय रहा है। वो महिला शक्ति की एक मिसाल है। उन्हें सदैव नवजनचेतना व महिला सशक्तिकरण के लिए याद किया जाएगा। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने मिनीमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत, बाल विवाह, गरीबी, दहेज प्रथा उन्मूलन सहित संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को पारित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। ग्रामीण विकास के लिए इस योजना के माध्यम से तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के विस्तार से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक उत्थान के संबंध में प्रमुखता से मांग रखी, जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने मिनीमाता के संघर्षमय जीवन को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का शुभारंभ किया। इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका श्रीमती उषा बारले अपनी आवाज देंगी और डाक्यूमेंट्री की स्क्रिप्ट की लेखिका श्रीमती एच.एम. शीतल चेलक रहेंगी। इस अवसर पर गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष श्री संतकुमार केसकर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता श्री मोहन सुंदरानी, गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल सहित सत समाज के राजमंहत और सत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

@dmin August 12, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक फिर बढ़ा कोरोना: बीते 24 घंटे में 41,195 नए मामले आए सामने… 491 लोगों ने गंवाई जान
Next Article Krishi Vigyan Kendra Korea honored as the country's best agricultural science center ट्विटर का एक और एक्शन: राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का अकाउंट लॉक…. जाने ट्विटर की ओर से क्यों की गई यह कार्रवाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?